Advertisment

MP Weather Update: एमपी में 20 जिलों में छाया घना कोहरा, भोपाल में सर्द हवाएं तो रीवा में विजिबिलिटी घटी, कल से फिर बदलेगा मौसम

मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि के बाद बुधवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 5 फरवरी से एक और नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है। जिससे फिर मावठा गिरेगा।

author-image
Vikram Jain
mp-weather-update nnnn

MP Weather Update 4 February 2026: मध्यप्रदेश के मौसम में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पिछले चार दिनों से ओले और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं अब घने कोहरे ने प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। बुधवार की सुबह भोपाल और ग्वालियर समेत करीब 20 जिलों में विजिबिलिटी काफी कम बनी हुई है। रीवा में तो आलम यह रहा कि 100 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राहत अभी दूर है, क्योंकि कल 5 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) दस्तक देने वाला है। हालांकि, आज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

Advertisment

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा एमपी

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हो रहा है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर और रीवा समेत 15 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई और कई स्थानों पर ओले गिरे। ओलावृष्टि के बाद बुधवार की सुबह पूरा प्रदेश कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। 

ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा 

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में धुंध इतनी ज्यादा थी कि सामने का कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों को लाइट जलाकर बहुत धीरे-धीरे चलना पड़ा। 

भोपाल में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

राजधानी भोपाल में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि, बुधवार को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन हवा की तेज रफ्तार ने पारे को नीचे गिरा दिया है, जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

Advertisment

फसलों पर संकट और सेहत की चिंता

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में गिरी बारिश फसलों के लिए अमृत समान है, लेकिन यदि कोहरा लंबे समय तक बना रहता है, तो फसलों में 'फंगस' लगने का खतरा बढ़ सकता है। ठंड के कारण पार्कों में मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ कम हो गई है और स्कूलों जाने वाले बच्चों के लिए भी यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

कल से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में 10 फरवरी तक फिर से मावठा (बेमौसम बारिश) गिरने के प्रबल आसार हैं।

अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान

आने वाले दो दिनों में मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो अलग रंग देखने को मिलेंगे। कहीं कोहरे का 'रेड अलर्ट' है, तो कहीं राहत की उम्मीद है। 

Advertisment
  • 5 फरवरी (भारी कोहरे का अलर्ट): ग्वालियर-चंबल संभाग और बुंदेलखंड के जिलों जैसे मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा बेहद घना रहेगा। इसके अलावा रीवा, सतना, पन्ना और मऊगंज में भी विजिबिलिटी काफी कम रहने के आसार हैं। राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर और विदिशा में हल्के से मध्यम कोहरे के कारण सुबह के समय ठिठुरन बनी रहेगी।
  • 6 फरवरी (मौसम में स्थिरता): गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर थोड़ा कम होने लगेगा। हालांकि, कई जिलों में हल्की धुंध बनी रहेगी, लेकिन राहत की बात यह है कि इस दिन प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

MP Weather Update, MP Weather, MP Weather news MP Rain Alert Today,  Rain and Mavtha in MP, MP Weather Update February 2026, MP Weather Update, MP Rain Alert, Gwalior Weather, indore Weather, Bhopal Weather, Weather News, IMD Alert MP, aaj ka mousam, MP weather forecast, mp rain alert

mp rain alert mp weather forecast aaj ka mousam IMD Alert MP weather news bhopal weather indore weather gwalior weather MP Weather Update February 2026 MP Weather News mp weather mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें