Advertisment

MP में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर: आगर-मालवा, शाजापुर, देवास में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, भोपाल, उज्जैन समेत 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट

MP Weather Update 27 January 2026: अगले दो दिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। प्रदेश के 27 जिलों में मौसम बदल जाएगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओले और बिजली गिरेंगी।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update 27 January 2026

P Weather Update 27 January 2026: अगले दो दिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक देखने को मिलेगा। 

Advertisment

मंगलवार, 27 जनवरी 2026 शाम प्रदेश के आगर-मालवा, शाजापुर और देवास में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। जानकारों की माने तो इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। सबसे ज्यादा चना, तेवड़ा, मसूर, सरसो को नुकसान की संभावना हैं।

प्रदेश के 27 जिलों के मौसम में आया बदलाव

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि ताजा फोरकास्ट के मुताबिक, प्रदेश के 27 जिलों में मौसम बदल जाएगा। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओले और बिजली गिरेंगी। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत 22 जिलों में घना से मध्यम कोहरा का अलर्ट जारी किया हैं।

27 जनवरी से 28 जनवरी 2026 की सुबह 8:30 बजे तक

- ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक के साथ बि​जली कड़केगी और घना कोहरा छाएगा।
- मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने, घना कोहरा रहेगा।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, सागर में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने, मध्यम कोहरा रहेगा।
- सीहोर, रतलाम, उज्जैन में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा।
- रीवा, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी।

Advertisment

देखें मैप...

27 January 2026 MP MAP

28 जनवरी सुबह 8:30 बजे से 28 जनवरी 2026 की सुबह 8:30 बजे तक

- शिवपुरी, ग्वालियर, द​तिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मउगंज, टीकमगढ़, निवाड़ी में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाएगा।
- रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, मैहर, छतरपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगा और घना कोहरा छाएगा।

28 January 2026 MP MAP

29 January 2026 MP MAP

ये भी पढ़ें: MP पुलिस प्रमोशन-ट्रांसफर: श्रद्धा सोनकर को AIG बनाया, सुमित केरकेटटा इंदौर जोन-1 के ADCP, हेमंत चौहान इंदौर रेल ASP होंगे, देखें लिस्ट

30 January 2026 MP MAP

ये भी पढ़ें:MP में प्रमोशन में आरक्षण का मामला: नई प्रमोशन पॉलिसी में SC की गाइडलाइन का कहां-कैसे पालन किया, HC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Advertisment

31 January 2026 MP MAP

ये भी पढ़ें: भोपाल फ्लाइट शेड्यूल: मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु की दो-दो, दिल्ली की सबसे ज्यादा छह उड़ानें, जानें पूरा टाइम टेबल

hindi news weather news bhopal news lightning MP news mp weather update Gwalior News ujjain news IMD News Hailstorm Thunderstorm IMD MP alert MP Weather Update 27 January 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें