Advertisment

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर: सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, ज्यादातर शहरों में कोहरा और कोल्ड वेव, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में उत्तर भारत की बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में ठंड का असर और तीखा होने की संभावना है।

author-image
Vikram Jain
mp aaj ka mousam

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सितम जारी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.6°C दर्ज किया गया। कई बड़े शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। वहीं घना कोहरा यातायात में बाधा बन रहा है। विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली-भोपाल रूट की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।

Advertisment

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर और तीखा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण नए साल की शुरुआत भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के साथ होगी।

पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई कंपकंपी

मध्यप्रदेश में शीतलहर का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने और उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। पचमढ़ी 3.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि ग्वालियर, इंदौर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में भी पारा तेजी से नीचे गिरा है।

कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, इंदौर में 7.5 डिग्री, भोपाल में 8.4 डिग्री और जबलपुर में करीब 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजगढ़, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, खजुराहो, उमरिया और मंडला जैसे जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

Advertisment

घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनें लेट

ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना और रीवा जैसे जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रही। कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेलवे पर पड़ा है। दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है।

ठंड का असर और तीखा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन रात की ठंड और तीखी होगी। प्रदेश में शीतलहर और कोहरा रहेगा। अगले 48 से 72 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। डॉक्टरों ने इस बदलते मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम ठंडी हवाओं से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है।

MP Weather December, MP Weather Update, MP Cold Weather News, MP Weather, MP Weather Update 27 december, mp aaj ka mousam, bhopal Weather, indore Weather, Madhya Pradesh Weather, MP Weather December 2025, Dense Fog Alert MP, Pachmarhi Weather, Western Disturbance mp-aaj-ka-mousam

Advertisment

Pachmarhi Weather western disturbance Dense Fog Alert MP MADHYA PRADESH weather indore weather bhopal weather mp-aaj-ka-mousam MP Weather Update 27 december mp weather MP Cold Weather News mp weather update MP Weather December 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें