Advertisment

एमपी में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव: उत्तर की हवाओं से गणतंत्र दिवस पर ठिठुरा प्रदेश, दिसंबर के आखिर में बारिश की संभावना

MP Weather Update 26 January 2026: मध्यप्रदेश में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर मौसम के कई रंग देखे जाएंगे। भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से प्रदेश ठिठुर रहा है।

author-image
sanjay warude
एडिट
MP Weather Update 26 January 2026

MP Weather Update 26 January 2026: मध्यप्रदेश में सोमवार, 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर मौसम के कई रंग देखने को मिले।

Advertisment

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से प्रदेश ठिठुर रहा है। सोमवार, 26 जनवरी 2026 से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की संभावना बढ़ गई है। जिसका असर मध्यप्रदेश पर भी रहेगा। बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। 30 जनवरी को एक और स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की उम्मीद है। जिस वजह से महीने के आखिरी दिनों में बारिश की संभावना है।

रतलाम, टीकमगढ़, दतिया और गुना में कोल्ड डे

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सात जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट रिकार्ड की गई है, जबकि इनमें से तीन संभागों में रात के तापमान में भी खासी कमी देखी गई हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि, कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। रतलाम, टीकमगढ़, निवारी के पृथ्वीपुर, दतिया और गुना में कोल्ड डे रहा।

उज्जैन में पारा सामान्य से 5.1°C से नीचे

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उज्जैन, ग्वालियर और सागर संभाग में दिन का अधिकतम तापमान में 4.7 से 5.9 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड गिरावट की गई। उज्जैन में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भोपाल, इंदौर, चंबल और शहडोल संभाग में दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में रात के तापमान में भी खासी कमी देखी गई है।

Advertisment

राज्य के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला) न्यूनतम तापमान 
शिवपुरी 6.0
राजगढ़6.5
दतिया7.4
मरुखेड़ा (नीमच) 7.6
गुना 7.7

प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान विजिबिलिटी
शिवपुरी6.004-10 km
राजगढ़6.502-04 km
दतिया7.404-10 km
गुना7.702-04 km
ग्वालियर8.402-04 km
श्योपुर8.404-10 km
नौगांव9.002-04 km
रतलाम9.801-02 km
रीवा9.8500-1000 m
टीकमगढ़10.004-10 km
मंडला10.202-04 km
खजुराहो11.002-04 km
सागर11.002-04 km
धार10.904-10 km
उज्जैन11.501-02 km
भोपाल11.9500-1000 m
इंदौर13.2500-1000 m
जबलपुर15.0500-1000 m
नर्मदापुरम16.8500-1000 m

देखें मैप...

26 Jan 2026 MP Map

27 Jan 2026 MP Map

28 Jan 2026 MP Map

29 Jan 2026 MP Map

mp weather update 26 January 2026 Republic Day Republic Day bhopal news Indore News ujjain news Gwalior News IMD News western disturbance weather news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें