एमपी में बदला मौसम का मिजाज: भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 7 संभागों में लुढ़का दिन का पारा, रतलाम, टीकमगढ़, दतिया, गुना में कोल्ड डे

MP Weather Update 25 January 2026: मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज फिर बदल हुआ नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सात जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट रिकार्ड की गई है।

MP Weather Update 25 January 2026

MP Weather Update 25 January 2026: मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज फिर बदल हुआ नजर आ रहा है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सात जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट रिकार्ड की गई है, जबकि इनमें से तीन संभागों में रात के तापमान में भी खासी कमी देखी गई हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि, कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। रतलाम, टीकमगढ़, निवारी के पृथ्वीपुर, दतिया और गुना में कोल्ड डे रहा।

उज्जैन में पारा सामान्य से 5.1°C से नीचे

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उज्जैन, ग्वालियर और सागर संभाग में दिन का अधिकतम तापमान में 4.7 से 5.9 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड गिरावट की गई। उज्जैन में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भोपाल, इंदौर, चंबल और शहडोल संभाग में दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में रात के तापमान में भी खासी कमी देखी गई है।

राज्य के 5 सबसे ठंडे शहर

शहर (जिला) न्यूनतम तापमान 
शिवपुरी 6.0
राजगढ़6.5
दतिया7.4
मरुखेड़ा (नीमच) 7.6
गुना 7.7

प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान विजिबिलिटी
शिवपुरी6.004-10 km
राजगढ़6.502-04 km
दतिया7.404-10 km
गुना7.702-04 km
ग्वालियर8.402-04 km
श्योपुर8.404-10 km
नौगांव9.002-04 km
रतलाम9.801-02 km
रीवा9.8500-1000 m
टीकमगढ़10.004-10 km
मंडला10.202-04 km
खजुराहो11.002-04 km
सागर11.002-04 km
धार10.904-10 km
उज्जैन11.501-02 km
भोपाल11.9500-1000 m
इंदौर13.2500-1000 m
जबलपुर15.0500-1000 m
नर्मदापुरम16.8500-1000 m

ये भी पढ़ें:Narmada Jayanti 2026: माई की बगिया में पहली बार प्रकट हुईं नर्मदा कुछ समय बाद हो गई थीं लुप्त, फिर अमरकंटक कुंड से निकली अविरल धारा

25 Jan 2026 MP Map

26 Jan 2026 MP Map

27 Jan 2026 MP Map

28 Jan 2026 MP Map

29 Jan 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत: दो मरीजों की हालत अब भी गंभीर, एक ICU और दूसरा वेंटिलेटर पर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article