Advertisment

मध्यप्रदेश का मौसम: 5.9 °C के साथ मंदसौर सबसे ठंडा, MP में पारा 6 डिग्री से ऊपर, 21 जनवरी से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का रहेगा असर

MP Weather Update 21 January 2026: मध्यप्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update

MP Weather Update 21 January 2026: मध्यप्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश में पारा 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकार्ड किया गया।

Advertisment

भोपाल मौसम केंद्र से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंदसौर जिला प्रदेश का ठंडा शहर रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि 21 जनवरी से नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखा  जा सकता है।

तापमान का तुलनात्मक विश्लेषण

भोपाल मौसम के वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक, रीवा और शहडोल संभागों में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 से 3.9 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना हुआ है। नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भी पारा सामान्य से ऊपर है।  

रीवा-शहडोल के तापमान में उछाल

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि रात के तापमान में सबसे ज्यादा उछाल रीवा और शहडोल में देखा गया, जहां सामान्य 5.5 से  6.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मंदसौर में 5.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

बुधवार रात से प्रदेश का बदलेगा मौसम

सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया 21 जनवरी 2026 की रात से एक नया और तेज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उतर और पश्चिम भारत से एंटर होगा, जिसका मध्यप्रदेश के मौसम में अच्छा खासा असर देखा सकता है।

प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहर

शहरन्यूनतम तापमान
मंदसौर5.9°C 
राजगढ़ 6.6°C
गिरवर शाजापुर7.1°C
इंदौर8.4°C
दतिया 8.6°C

देखें मैप...

20 Jan 2026 MP Map (3)

21 Jan 2026 MP Map (3)

22 Jan 2026 MP Map (3)

ये भी पढ़ें: भोपाल के 51 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती: रचना नगर, चांदबड़, दशहरा मैदान समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Advertisment

23 Jan 2026 MP Map (2)

24 Jan 2026 MP Map

ये भी पढ़ें: भोपाल फ्लाइट शेड्यूल: सुबह पुणे, अहमदाबाद की पहली उड़ान, रात को आखिरी हवाई यात्रा दिल्ली के लिए

Indore News Shahdol news Gwalior News bhopal news MP news mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें