एमपी में ​बदला मौसम का मिजाज: पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा शहर, ग्वालियर-चंबल रीजन में बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

MP Weather 1 January 2026

MP Weather 1 January 2026: मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। (MP Weather Update 1 January 2026)

प्रदेश का सबसे गर्म शहर खंडवा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश (mp weather update) का मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन न्यूनतम तापमान में शहडोल और सागर संभागों में 2.1°C से 2.8°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान खंडवा में 30.1°C दर्ज किया गया। (MP news | hindi news)

ठंड को ये सिस्टम करेंगे प्रभावित

वर्तमान में तीन प्रमुख सिस्टम एक्टिव हैं, जो आने वाले दिनों में ठंड और नमी को प्रभावित करेंगे।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस: उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के पास समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन: पंजाब के ऊपर 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक हवा का घेरा बना हुआ है।

जेट स्ट्रीम: उत्तर भारत के ऊपर 222 किमी/घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाओं का असर हैं, जो विजिबिलिटी को भी प्रभावित कर रही हैं।

दतिया-ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 से कम

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही। दतिया और ग्वालियर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। दमोह और सागर जैसे क्षेत्रों में भी धुंध का प्रभाव देखा गया।

यहां गरज-चमक के साथ बौछार के आसार

अगले 24 घंटों में ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

एमपी के 5 सबसे ठंडे शहर

रैंकशहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
1पचमढ़ी (नर्मदापुरम)5.4
2कल्याणपुर (शहडोल)6.3
3खजुराहो (छतरपुर)7.0
4शिवपुरी7.0
5अमरकंटक (अनूपपुर)7.3

ये भी पढ़ें: भोपाल के रिसॉर्ट में मदद के बहाने इवेंट मैनेजर से रेप: पहचान छिपाकर सहेली के जरिए मिला प्रॉपर्टी डीलर, केरवा जंगल कैंप रिसॉर्ट का मामला

देखे मैप...

1 Jan 2026 MP Map

2 Jan 2026 MP Map

3 Jan 2026 MP Map

4 Jan 2026 MP Map

5 Jan 2026 MP Map

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article