Advertisment

मध्यप्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पचमढ़ी-कल्याणपुर में पारा गिरा, शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

author-image
Vikram Jain
mp weather news dense fog trains delayed cold wave alert visibility low hindi news zvj

Madhya Pradesh Weather 3 January 2026: मध्यप्रदेश में साल 2026 की शुरुआत भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई है कि रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भोपाल और इंदौर आने वाली प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर (Cold Wave) और 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी रहने के आसार है। 5 जनवरी तक उत्तरी जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

Advertisment

कोहरे की चादर में लिपटा मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर दिख रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों में सुबह से ही घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन की रफ्तार धीमी पड़ गई। दतिया जिला कोहरे की चपेट में सबसे अधिक रहा, जहाँ दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर महज 50 मीटर रह गई।

लेट चल रही ट्रेनें, बढ़ी यात्रियों की मुसीबत

कोहरे का सबसे बड़ा असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। उत्तर भारत में छाई धुंध के कारण मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और सचखंड एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 8 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों की गति कम की गई है, जिसका सीधा असर यात्रियों के सफर पर पड़ रहा है। (Fog in Madhya Pradesh) 

सड़कों पर सन्नाटा, घरों में दुबके लोग

सड़क परिवहन भी इस मौसम की मार से अछूता नहीं है। शहडोल समेत कई जिलों में सुबह के वक्त कुछ मीटर आगे का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा था। वाहन चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलते दिखाई दिए। कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे, जिससे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Advertisment

पचमढ़ी और कल्याणपुर में रिकॉर्ड ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहडोल का कल्याणपुर और प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडे इलाकों में शुमार रहे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में भी बादलों की आवाजाही के बीच ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, कोहरा और नमी की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार कम हैं। सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द हवाओं और नमी की वजह से कोहरा बन रहा है।कोहरे के साथ-साथ कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर भी बना रहेगा।

MP Weather News, MP Weather 3 January 2026, MP Weather January 2026, MP Weather Update, MP Weather Forecast 2026, Bhopal Weather, MP Cold Weather News, gwalior Weather, mp-aaj-ka-mousam mp rain alert

Advertisment
MP Weather News mp weather update bhopal weather gwalior weather mp rain alert MP Cold Weather News mp-aaj-ka-mousam MP Weather January 2026 MP Weather Forecast 2026 Madhya Pradesh Weather 3 January 2026 Fog in Madhya Pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें