Advertisment

MP विधानसभा बजट सत्र: हंगामेदार शुरुआत, राज्यपाल के अभिभाषण में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित

भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 16 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) के अभिभाषण से हुई।

author-image
BP Shrivastava
MP Vidhan Sabha Budget Session

MP Vidhan Sabha Budget Session: भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार, 16 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) के अभिभाषण से हुई। लेकिन इस बीच  विपक्ष के हंगामे के बाद  कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी गई.

Advertisment

6 मार्च तक चलेगा 

16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। 18 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश करेंगे। इसी सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट भी रखा जाएगा।

छिंदवाड़ा और इंदौर की घटनाओं पर विपक्ष हमलावर रहेगा

बजट सत्र में सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं, चुनावी वादों की प्रगति और राजस्व-व्यय संतुलन चर्चा के मुख्य विषय होंगे। विपक्ष (कांग्रेस) ने छिंदवाड़ा कफ सिरप में हुई बच्चों की मौत और इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई दो दर्जन ज्यादा मौतों को पुरी ताकत से उठाएगा। साथ ही
 बेरोजगारी, कृषि भुगतान, लाड़ली बहना योजना, कर्ज और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरेगी।

पूरे सत्र में 24 मुद्दों पर होगी चर्चा

बजट सत्र के लिए विधायकों ने कुल 3478 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 236 ध्यानाकर्षण सूचनाएं भी दी गई हैं। विधानसभा नियमों के अनुसार प्रतिदिन केवल दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा संभव है, यानी पूरे सत्र में अधिकतम 24 मामलों पर ही चर्चा हो सकेगी।

Advertisment

स्थगन प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी

विधायकों ने 10 अति आवश्यक मामलों पर स्थगन प्रस्ताव की सूचना भी दी है। किन प्रस्तावों को चर्चा के लिए स्वीकार किया जाएगा, इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मपी में मौसम का मिजाज गर्म: खंडवा सबसे ज्यादा तपा, 19 जिलों में पारा 30 से ऊपर, 30 जिलों में ठंड कम

Mp Vidhan Sabha Budget Session
Advertisment
चैनल से जुड़ें