Advertisment

MP में क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 का आगाज: 1400 KM का सफर तय करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स; CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, जानें इस रैली की खासियत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0' बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 25 महिला बाइकर्स 7 दिन में 1400 किमी का सफर तय कर एमपी के पर्यटन का प्रचार करेंगी।

author-image
Vikram Jain
bhopal Queens on the Wheels CM Mohan Yadav

Bhopal Queens on the Wheels 3.0 Bike Rally: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 'नारी सशक्तिकरण' और 'साहस' की एक नई मिसाल पेश की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से 'क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0' (Queens on The Wheel 3.0) के तहत देश के कोने-कोने से आई 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला बाइकर्स 7 दिन में 1400 किमी का सफर तय कर एमपी के पर्यटन का प्रचार करेंगी। सांची, चंदेरी, कूनो, ग्वालियर और ओरछा होते हुए खजुराहो जाएंगी। 1400 किलोमीटर की यह रोमांचक बाइक ट्रायल 13 मार्च को भोपाल में समाप्त होगी।

Advertisment

7 दिन और 1400 किलोमीटर का सफर

'क्वींस ऑन द व्हील्स' बाइक रैली का यह तीसरा संस्करण एक बड़े उद्देश्य के साथ शुरू हुआ है। 25 सुपर बाइकर्स का यह ग्रुप अगले 7 दिनों तक मध्यप्रदेश की सड़कों पर 1400 किलोमीटर का सफर तय करेगा। यह यात्रा भोपाल से शुरू होकर सांची, चंदेरी, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर और ओरछा जैसे प्रमुख ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों से गुजरते हुए खजुराहो पहुँचेगी।

Bhopal Queens on the Wheels Bike Rally 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झंडी दिखाकर 'क्वीन्स ऑन द व्हील 3.0' को भोपाल से रवाना किया।

नारी शक्ति और सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुपर बाइकर्स को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि "देश का दिल मध्यप्रदेश अजब भी है, गजब भी है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आयोजन केवल एक बाइक रैली नहीं है, बल्कि यह बदलते समाज की सकारात्मक तस्वीर है। यह रैली 'रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल' (जिम्मेदार पर्यटन) को प्रोत्साहित करेगी और यह दिखाएगी कि प्रदेश की सड़कें महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वींस ऑन द व्हील 3.0 केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का अनूठा अभियान है।

Bhopal Queens on the Wheels Bike Rally 3
मुख्यमंत्री ने कहा- 'देश का दिल' मध्य प्रदेश अजब भी है, गजब भी है और महिलाओं के लिए सुरक्षित व सजग भी है।

ऐतिहासिक स्थलों का होगा प्रचार-प्रसार

इस यात्रा का रूट मैप प्रदेश के समृद्ध इतिहास और वन्यजीवों की झलक दिखाने के लिए तैयार किया गया है। बाइकर्स जहाँ चंदेरी की बुनाई और सांची के स्तूपों को करीब से देखेंगी, वहीं कूनो में चीतों की धरती का अनुभव भी लेंगी। इस साहसिक यात्रा का समापन 13 मार्च को वापस भोपाल में ही होगा।

Advertisment
Bhopal to Khajuraho Bike Rally 222
मुख्यमंत्री ने महिला बाइकर्स से चर्चा कर उनका उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं।
CM MOHAN YADAV BIKE
'क्वीन्स ऑन द व्हील' के आगाज पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाते सीएम।

पर्यटन संवर्धन का नया जरिया

मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के इस नवाचार से प्रदेश के छोटे शहरों और ऐतिहासिक धरोहरों को नई पहचान मिलेगी। महिला बाइकर्स जब इन रास्तों से गुजरेंगी, तो सोशल मीडिया और अपने अनुभवों के जरिए वे देश-दुनिया तक एमपी की खूबसूरती पहुँचाएंगी।

Bhopal Queens on the Wheels Bike Rally 4
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मुस्कुराती हुईं 'क्वीन्स ऑन द व्हील' की सदस्य।
Advertisment

साहस और सशक्तिकरण की मिसाल

रैली में शामिल 25 बाइकर्स देशभर के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं। मुख्यमंत्री ने उनके साहस की सराहना करते हुए कहा कि बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का सबसे बेहतरीन उदाहरण है।

MP News, MP Tourism, Queens on the Wheels 3.0, CM Mohan Yadav, Female Super Bikers India, Bhopal to Khajuraho Bike Rally, Women Empowerment MP bhopal news Khajuraho news, Queens on the Wheels Bike Rally

Bhopal to Khajuraho Bike Rally Female Super Bikers India Queens on the Wheels Bike Rally Bhopal Queens on the Wheels 3.0 Bike Rally Women Empowerment MP CM Mohan Yadav KHAJURAHO NEWS bike rally MP Tourism MP news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें