Advertisment

MP शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन: सीएम को पढ़ाने वाली टीचर के साथ शिक्षकों का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र शिक्षक संघ द्वारा राजधानी के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

author-image
BP Shrivastava
MP Teachers Association (4)

MP Teachers Association: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मप्र शिक्षक संघ द्वारा राजधानी के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मध्यप्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता सम्मेलन में शामिल हुए। जहां सीएम ने उन्हें पढ़ाने वाली शिक्षिका समेत कई शिक्षिकों का सम्मान किया।

Advertisment

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत को दुनिया में पहचान बनाने में अहम भूमिका रही है। इन गुरुओं के माध्यम से ही उनका शिष्य ऊंचाइयां छूता है। 

सम्मेलन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंंत्री के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी थे।

MP Teachers Association (3)
मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया।

'इन शिक्षकों के शिष्य ही दुनिया में नाम रौशन कर रहे'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत को दुनिया में पहचान बनाने में अहम भूमिका रही है। इन गुरुओं के माध्यम से ही उनका शिष्य ऊंचाइयां छूता है। 

Advertisment

सीएम ने कहा कि शिक्षकों ने ही कठिनाइयों और परेशानियों उठाते हुए बच्चों को गड़ा है। उनमें से मैं भी एक सौभाग्यशाली शिष्य हूं।
उन्होंने कहा कि मप्र शिक्षक संघ के कार्यक्रम में आने पर दिल खुश हो जाता है। इनके आग्रह पर ही प्रदेश के 
22 हजार शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण आसानी से हुआ। सीएम ने कहा कि मैं जब उच्च शिक्षा मंत्री था, उस वक्त मप्र के सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू की गई। यह मेरे लिए गौरव की बात है।  सीएम ने कहा, प्रदेश में 200 और नए संदीपनि विद्यालय शुरू कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि डेढ़ लाख शिक्षकों को महंगाई भत्ते का लाभ मिला। सरकार ने शिक्षकों को चतुर्थ वेतनमान देने का वादा पूरा किया।

मुख्यमंत्री ने किया अपने गुरु का सम्मान

MP Teachers Association (5)
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी शिक्षिका कोकिला सेन का सम्मान किया।

सीएम मोहन यादव को स्कूल में भौतिक शास्त्र पढ़ाने वाली शिक्षिका कोकिला सेन का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। साथ ही रिटायर्ड शिक्षक देवकृष्ण व्यास, किशन लाल नागड़ा और एक अन्य गुरु को भी सम्मानित किया गया। 

Advertisment

कार्यक्रम में अखिल भारतीय शैक्षिक संघ का वार्षिक कलेंडर और डायरी का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें: खेलो एमपी यूथ गेम्स: कैलाश खेर की परफॉर्मेंस पर झूमे बच्चे, सीएम बोले- मैदान में खिलाड़ी नहीं, देश का भविष्य दौड़ता है, देखें तस्वीरें

MP Teachers Association
Advertisment
चैनल से जुड़ें