/bansal-news/media/media_files/2025/12/26/mp-sarkari-calendar-2026-rate-diary-notebook-hindi-news-2025-12-26-16-16-36.jpg)
MP Sarkari Calendar 2026 Rate: मध्यप्रदेश के 2026 सरकारी कैलेंडर, डायरी और नोटबुक के रेट जारी कर दिए गए हैं। रेट लिस्ट के आदेश में ये भी बताया गया है कि आप कैलेंडर, डायरी और नोटबुक कहां से खरीद सकते हैं।
मध्यप्रदेश सरकारी कैलेंडर 2026 रेट लिस्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2025/12/26/mp-sarkari-calendar-2026-rate-2025-12-26-16-19-18.jpg)
| सामग्री | कीमत |
| डायरी | 135 रुपये (18% GST एक्सट्रा) |
| सचित्र कैलेंडर | 80 रुपये (18% GST एक्सट्रा) |
| बिना चित्र कैलेंडर | 50 रुपये (18% GST एक्सट्रा) |
| नोटबुक | 60 रुपये (18% GST एक्सट्रा) |
| शीट कैलेंडर | 4 रुपये (18% GST एक्सट्रा) |
पिछले साल के मुकाबले कितना महंगा-सस्ता
| सामग्री | कीमत 2025 | कीमत 2026 | सस्ता-महंगा |
| डायरी | 130 रुपये | 135 रुपये | 5 रुपये महंगी |
| सचित्र कैलेंडर | 80 रुपये | 80 रुपये | पुरानी कीमत |
| बिना चित्र कैलेंडर | 50 रुपये | 50 रुपये | पुरानी कीमत |
| नोटबुक | 60 रुपये | 60 रुपये | पुरानी कीमत |
| शीट कैलेंडर | 4 रुपये | 4 रुपये | पुरानी कीमत |
डायरी 5 रुपये महंगी
पिछले साल डायरी का रेट 130 रुपये रखा गया था। इस बार डायरी का रेट 135 रुपये रखा गया है। डायरी की कीमत में 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सचित्र कैलेंडर, बिना चित्र कैलेंडर, नोटबुक और शीट कैलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कैसे खरीदें कैलेंडर, डायरी और बाकी चीजें
डायरी, सचित्र कैलेंडर, बिना चित्र कैलेंडर, नोटबुक और शीट कैलेंडर चालान भरकर खरीदे जा सकते हैं।
चालान '0058 -लेखन सामग्री तथा मुद्रण 102-राजपत्र एवं अन्य प्रकाशनों का विक्रय' नाम से भरा जाएगा। इममें 18% GST टैक्स की राशि भी भरनी होगी।
ऑनलाइन चालान GST नंबर 23AAALD0979P3ZR में जमा होगा।
उपनियंत्रक, शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय भोपाल में आवेदन के साथ चालान जमा करके सामान खरीद सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें