MP सरकारी कैलेंडर 2026 जारी: रविवार और महीने के दूसरे शनिवार को पड़ रहे त्योहार-जयंती, जानें कर्मचारियों को कितनी छुट्टियों का नुकसान

मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार प्रदेश में सरकारी दफ्तर 238 दिन खुले रहेंगे। वहीं 127 दिन बंद रहेंगे।

MP Sarkari Calendar 2026 Holiday Saturday Sunday government employees hindi news update

MP Sarkari Calendar 2026 Holiday: मध्यप्रदेश में 2026 का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया गया है। साल 2026 में जयंती-तीज-त्योहारों की वजह से 127 दिन अवकाश रहेगा। इनमें शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं।

127 दिन बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस

मध्यप्रदेश के सरकारी कार्यालय साल 2026 में कुल 127 दिन बंद रहेंगे। वहीं कुछ तीज-त्योहार शनिवार-रविवार को पड़ने से सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों का नुकसान भी हुआ है।

2026 में सरकारी कर्मचारियों को 16 छुट्टियों का नुकसान

रविवार को पड़ने वाले तीज-त्योहार, जयंती

25 जनवरी - नर्मदा जयंती

8 फरवरी - शबरी जयंती

15 मार्च - भक्त माता कर्मा जयंती

31 मई - मां अहिल्या बाई का जन्मदिवस

9 अगस्त - जनजातीय दिवस

11 अक्टूबर - अग्रसेन जयंती

18 अक्टूबर - दशहरा (महाअष्टमी)

15 नवंबर - छठ पूजा

22 नवंबर - झलकारी जयंती

27 दिसंबर - महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कहीं ठंड, कहीं दिन में गर्मी: कल्याणपुर में पारा 1.7°C, ग्वालियर-दतिया में कोहरे का टॉर्चर

शनिवार को 3 ऐच्छिक अवकाश

MP सरकारी कैलेंडर के अनुसार 2026 में 3 ऐच्छिक अवकाश शनिवार को हैं। क्योंकि मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 डे वर्किंग है, इसलिए इन शनिवार को पड़ने वाले 3 ऐच्छिक अवकाश का नुकसान भी कर्मचारियों को होगा, क्योंकि शनिवार को तो अवकाश रहता ही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: रेहान की गर्लफ्रेंड से सगाई, जानें कौन हैं प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहू!

मध्यप्रदेश सरकारी कैलेंडर 2026

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article