Advertisment

MP Tahsildar Transfer: रायसेन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 तहसीलदार-नायब तहसीलदार के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

(रिपोर्ट- राहुल राजौरिया, रायसेन) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर कलेक्टर के आदेश से शनिवार, 28 फरवरी को 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

author-image
BP Shrivastava
MP Tehsildar Transfer

MP Tehsildar Transfer: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर कलेक्टर के आदेश से शनिवार, 28 फरवरी को 6 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisment

आदेश के अनुसार सुनील शर्मा को बाड़ी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंचल जैन को देवरी से सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। सूची में फहीम अहमद और सुखलाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव कार्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

MP Tehsildar Transfer
Advertisment
चैनल से जुड़ें