Advertisment

रायसेन में दोहरा हत्याकांड: खेत पर खाना देने जा रही युवती से दरिंदगी के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, 6 गिरफ्तार

रायसेन के कमरोरा गांव में एक युवती से रेप और हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। युवती खेत पर खाना देने जा रही थी, तभी आरोपी ने उस पर हमला किया था। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव है।

author-image
Vikram Jain
mp raisen double murder case girl killed accused dead mob lynching sultanpur kamrora hindi news zvj

(रिपोर्ट-राहुल राजोरिया, रायसेन)

Raisen Kamrora Village Double Murder Case: रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कमरोरा गांव में एक युवती से रेप और बेरहमी से हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई को खेत पर खाना देने जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही युवक ने उसके साथ दरिंदगी की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए युवती के परिजनों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisment

खेत में रेप के बाद युवती की हत्या

यह सनसनीखेज वारदात सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमरोरा से सामने आई है। यहां जानकारी के अनुसार, सोमवार, 2 फरवरी को 21 वर्षीय युवती अपने भाई के लिए खेत पर भोजन लेकर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव के ही प्रकाश सिंह भिलाला (25) ने उसे रोक लिया और उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया।

जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया और मदद के लिए शोर मचाया, तो आरोपी प्रकाश ने आव देखा न ताव और धारदार हथियार से युवती के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उसके शव पर कपड़े तक नहीं थे।

Advertisment

परिजनों और ग्रामीणों का भड़का गुस्सा

घटना के बाद जब गांव की महिलाओं ने चीख-पुकार सुनी, तो मृतिका के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी प्रकाश को भागते देख ग्रामीणों ने उसका पीछा किया और ग्राम भर्तीपुर के पास उसे घेर लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को छुड़ाकर सुल्तानपुर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई: 6 लोग गिरफ्तार

आरोपी प्रकाश की मौत के बाद पुलिस ने पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतिका के परिजनों समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में शशिकांत, राजेश, ब्रजेश, बीरू उर्फ शिवराज, श्रीराम और धरम सिंह शामिल हैं। इनमें मृतिका के चाचा और भाई भी बताए जा रहे हैं।

दोनों परिवार एक ही गांव और समाज के

हैरानी की बात यह है कि आरोपी और मृतिका दोनों का घर गांव में पास-पास ही था और वे एक ही समाज से ताल्लुक रखते थे। युवती की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी कमलेश खरपुसे ने घटनास्थल का मुआयना कर अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisment

BNS की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। युवती की हत्या के मामले में धारा 103(1) और आरोपी की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में धारा 103(1), 191(2) और 191(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई है।

दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कमरोरा गांव किसी छावनी में तब्दील हो गया है। एक ही दिन में हुई दो मौतों ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है, जिसके चलते घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की भारी मौजूदगी और एक साथ छह लोगों की गिरफ्तारी ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है, जिससे हर कोई सहमा हुआ है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Raisen Rape murder Case, rape accused Mob Lynching, Raisen Double Murder Case, Raisen News, Double Murder Raisen, Sultanpur Murder Case, Raisen Mob Lynching, Raisen Crime News, Raisen Police, Raisen Kamrora Village Murder case

Advertisment
Raisen Kamrora Village Murder case Raisen police raisen crime news Raisen Mob Lynching Sultanpur Murder Case Double Murder Raisen Double Murder Case raisen news Raisen Rape murder Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें