Advertisment

गोपाल भार्गव का फिर छलका दर्द: मंच से बोले- दिग्विजय सिंह ने दिया था मंत्री पद का ऑफर, लेकिन यह माल बिकाऊ नहीं, हरिसिंह सप्रे ने भी खोला राज

मध्यप्रदेश BJP के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने एक सार्वजनिक मंच से अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह सरकार के दौरान उन्हें मंत्री पद के कई ऑफर मिले, लेकिन वे डिगे नहीं।

author-image
Vikram Jain
mp politics gopal bhargava pain statement digvijaya singh offer bjp cabinet expansion hindi news zvj

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव।

MP Politics BJP MLA Gopal Bhargava Statement: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्तियों के लंबे इंतजार ने अब भाजपा के भीतर असंतोष की चिंगारी सुलगा दी है। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने एक बार फिर अपनी 'मन की पीड़ा' सार्वजनिक की है। रहली विधानसभा के जूड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भार्गव ने दलबदल की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए स्वयं को 'टिकाऊ माल' बताया। उनके सुर में सुर मिलाते हुए कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे ने भी दावा किया कि उन्हें भी कांग्रेस की ओर से लुभावने प्रस्ताव मिले थे।

Advertisment

गोपाल भार्गव का मंच से बड़ा बयान

मध्यप्रदेश विधानसभा के सबसे अनुभवी और लगातार 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव की नाराजगी अब बयानों के जरिए बाहर आने लगी है। डॉ. मोहन यादव सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए भार्गव ने एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में एक भावुक और राजनीतिक संबोधन दिया।

यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं

भार्गव ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, "कोई भी व्यक्ति संघर्ष करता रहे और सरकार उसकी मांग न माने, तो हौसला टूट जाता है। मैंने 20 साल तक अपने मन को बांधे रखा।" उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जिक्र करते हुए बड़ा खुलासा किया कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने और बड़े विभाग का मंत्री बनने के कई प्रलोभन दिए गए थे। भार्गव ने गर्व से कहा कि उन्होंने राजा साहब (दिग्विजय सिंह) को दो टूक जवाब दिया था कि— "यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं है।"

उपेक्षा से जुड़ी जा रही है पीड़ा

ये दूसरा मौका है, जब विधायक गोपाल भार्गव ने अपना दर्द बयां किया है, सियासी गलियारों में गोपाल भार्गव के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि भार्गव अपनी वरिष्ठता की अनदेखी से आहत हैं। 1985 से अजेय रहे भार्गव को उम्मीद थी कि इस कार्यकाल में भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें 'वेटिंग लिस्ट' में रखा गया है। उनका यह कहना कि "लोग 20 महीने में पलटी मार देते हैं", सीधे तौर पर उन नेताओं पर निशाना माना जा रहा है जो दूसरी पार्टियों से आकर सत्ता सुख भोग रहे हैं।

Advertisment

भार्गव बोले- 20 साल मन को बांधे रखा

दरअसल, सोमवार को रहली के जूड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान गोपाल भार्गव ने दलबदल की राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें कई बार कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने कभी अपनी पार्टी से गद्दारी नहीं की।

भार्गव ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, "जब कोई व्यक्ति लगातार संघर्ष करे, जूझता रहे और अपनी बात रखे, लेकिन सरकार फिर भी उसकी न सुने, तो किसी का भी हौसला टूट सकता है। इंसान की हिम्मत और ताकत जवाब देने लगती है और मन दुखी हो जाता है। इसके बावजूद, मैंने 20 साल तक खुद को संभाल कर रखा।"

उन्होंने आगे बताया, "दिग्विजय सिंह और उनके कई मंत्री मुझसे कहते थे कि गोपाल जी, बीजेपी में क्या रखा है? आप हमारे साथ आ जाइए, आपको मनचाहा विभाग और मंत्री पद देंगे। लेकिन मैंने हमेशा यही कहा— राजा साहब, यह माल 'टिकाऊ' है, 'बिकाऊ' नहीं। मुझे बहुत लालच दिए गए, पर मैं अपनी निष्ठा पर अड़ा रहा। मैं अपनी जनता का भी शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने हर मुश्किल में मेरा साथ दिया।"

Advertisment

विधायक हरिसिंह सप्रे ने भी किया दावा

गोपाल भार्गव के बयान के बाद कुरवाई से विधायक हरिसिंह सप्रे ने भी सनसनीखेज दावा किया। सप्रे ने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब उन्हें भी पाला बदलने का ऑफर मिला था। उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह ने गलत जगह निशाना लगाया था। हम 16 साल की उम्र से संघ से जुड़े हैं, हमारी निष्ठा नहीं बिकती।"

digvijaya singh, MP Politics, Rehli MLA Gopal Bhargava, MP BJP, bhopal News, Digvijaya Singh, MP Cabinet Expansion,  BJP MLA Hari Singh Sapre, Madhya Pradesh Politics News Gopal Bhargava Bayan | Gopal Bhargava News 

BJP MLA Hari Singh Sapre madhya pradesh politics news Gopal Bhargava News Gopal Bhargava Bayan Gopal Bhargava Rehli MLA Gopal Bhargava mp politics digvijaya singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें