Advertisment

मुश्किल में मंत्री विजय शाह: कर्नल सोफिया विवाद में खत्म हो रही सुप्रीम कोर्ट की मियाद, क्या केस चलाने की मंजूरी देगी सरकार?

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त होने वाली है। SIT ने केस चलाने की सिफारिश की है, लेकिन फाइल मुख्यमंत्री के पास लंबित है।

author-image
Vikram Jain
mp minister vijay shah colonel sofia qureshi case supreme court deadline cm approval hindi news zvj

Minister Vijay Shah vs Colonel Sophia Qureshi Controversy: मध्यप्रदेश की सियासत में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी ही कैबिनेट के कद्दावर मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देंगे? 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सेना की महिला कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी अब सरकार के गले की फांस बन गई है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख और SIT की सिफारिश के बाद सरकार पर अभियोजन की मंजूरी देने का भारी दबाव है। SIT ने केस चलाने की सिफारिश की है, लेकिन फाइल मुख्यमंत्री के पास लंबित है। अब सबकी नजरें 9 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर हैं।

Advertisment

कर्नल सोफिया विवाद में केस चलेगा या नहीं?

मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए उनके पुराने विवादित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने अब सरकार को निर्णय लेने के लिए अंतिम छोर पर खड़ा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी (SIT) ने छह महीने पहले ही अपनी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि करते हुए मंत्री पर मुकदमा चलाने की सिफारिश कर दी थी, लेकिन यह फाइल अभी भी मंत्रालय में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के इंतजार में है।

मामले में अगली सुनवाई 9 फरवरी को

SIT ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि कानून के तहत कार्यवाही के लिए अभियोजन की स्वीकृति दी जानी चाहिए। भाजपा संगठन और मोहन सरकार अब केंद्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले की प्रतीक्षा में हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार सभी स्थितियों को भांपते हुए कदम उठा रही है और दिल्ली को वस्तुस्थिति की जानकारी दे दी गई है।

कैबिनेट मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देना एक बड़ा राजनीतिक फैसला है। यही कारण है कि सीएम मोहन यादव दिल्ली के संपर्क में हैं। 9 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होनी है, जिससे पहले सरकार को अपना रुख साफ करना होगा।

Advertisment

सेना के सम्मान का मुद्दा

यह मामला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सेना के सम्मान से जुड़ा है। कर्नल सोफिया कुरैशी सेना की एक सम्मानित अधिकारी हैं, लिहाजा विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है।

Minister Vijay Shah Controversy, Minister Vijay Shah, Colonel Sophia Qureshi Controversy minister vijay shah controversy Colonel Sophia Qureshi | MP minister Vijay Shah Controversy, Operation Sindoor | MP govt | CM Mohan Yadav | Mohan Yadav Sarkar | suprim court order | bhopal news | MP news

MP news bhopal news suprim court order Mohan Yadav Sarkar CM Mohan Yadav MP govt minister vijay shah Operation Sindoor Colonel Sophia Qureshi MP minister Vijay Shah Controversy minister vijay shah controversy Colonel Sophia Qureshi Minister Vijay Shah Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें