Advertisment

MP Forest Guard Bharti: युवाओं के लिए बड़ी खबर, एमपी में वनरक्षक के 728 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग में 728 वनरक्षकों की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 28 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं, जिसकी परीक्षा 7 अप्रैल को होगी।

author-image
Vikram Jain
MP Forest Guard Bharti 2026

MP Forest Guard Bharti 2026: मध्यप्रदेश के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वनरक्षकों के 728 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आज यानी 28 फरवरी से शुरू हो गए है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 14 मार्च तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। परीक्षा 7 अप्रैल को होगी। (MP Govt Jobs)

Advertisment

वन विभाग में 728 वनरक्षकों की सीधी भर्ती

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग में 728 वनरक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह सीधी भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क

भर्ती के नियमों के अनुसार, आवेदक का माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश या किसी समकक्ष संस्था से 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र निर्धारित है। वहीं, एमपी के मूल निवासी SC, ST, OBC, और EWS अभ्यर्थियों को केवल 250 रुपए शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र के नियम

भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना आधार कार्ड और एक वैध मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना आधार सत्यापन के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। (MP Sarkari Naukri 12th Pass)

Advertisment

किसे मिलेगा आरक्षण का फायदा?

इन पदों पर सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग (UR) के साथ-साथ SC, ST, OBC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को लाभ मिलेगा। साथ ही, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और आरक्षित श्रेणियों को पदों में उचित आरक्षण दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए Apply करना चाहते हैं, वे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की Official Website पर जाकर विजिट कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले सभी Instructions को ध्यान से जरूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

भर्ती से जुड़ी सभी Deadlines और जरूरी तारीखें यहाँ देखें... 

  • Online Application Start: आवेदन आज यानी 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं।
  • Last Date: ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 है।
  • Form Correction: आवेदन में सुधार (संशोधन) करने के लिए 19 मार्च 2026 तक का समय मिलेगा।
  • Exam Date: भर्ती की लिखित परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को होगी। (प्रस्तावित तिथि), ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) की है।
  • फॉर्म भरने के लिए Last Date का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में Server धीमा होने से फॉर्म अटक सकता है।
Advertisment

Bhopal News, MP Government Jobs, MP Jobs Updates, MP News mp forest department, MP Forest Guard Bharti, MP Forest Guard, MP Forest Guard Recruitment 2026, MP Forest Guard Bharti 2026, MP Vanrakshak Seedhi Bharti, Vanrakshak Bharti Online Avedan, MP Forest Guard Bharti 2026, Van Vibhag Bharti MP, Government Jobs Updates

MP Sarkari naukri MP Forest Guard bharti MP Forest Department bhopal news MP Government Jobs Government Jobs Updates MP news MP Forest Guard Recruitment 2026 MP Forest Guard Bharti 2026 Van Vibhag Bharti MP Vanrakshak Bharti Online Avedan MP Vanrakshak Seedhi Bharti MP Govt Jobs
Advertisment
चैनल से जुड़ें