/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/old-age-home-bhopal-2026-01-24-15-27-01.jpg)
MP First Luxury Old Age Home: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के पत्रकार कॉलोनी स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नव निर्मित सर्व सुविधायुक्त, सशुल्क वृद्धाश्रम संध्या-छाया का लोकार्पण शनिवार, 24 जनवरी को किया। इस अवसर पर सीएम ने वृद्धजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
बता दें कि भोपाल में ओल्ड एज होम का संचालन RSS की सहयोगी संस्था सेवा भारती करेगी। इस वृद्धाश्रम की खासियत क्या है, इसका किराया कितना होगा, यहां कौन रह सकता है। आइए जानते हैं इन सबके बारे में।
प्रदेश का पहला लग्जरी ओल्ड एज होम
ये राज्य का पहला लग्जरी ओल्ड एज होम ‘संध्या छाया’ है। ये एक पेड लक्जरी वृद्धाश्रम है। जहां बुजुर्गों को घर जैसी सुविधा और होटल जैसा अनुभव मिलेगा। इतना ही नहीं उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा भी यहां मिलेगी।
लोकार्पण की 3 तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/old-age-home-2026-01-24-15-40-36.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/old-age-home-2-2026-01-24-15-41-06.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/old-age-home3-2026-01-24-15-41-38.jpg)
कहां है 'संध्या छाया'?
यह वृद्धाश्रम भोपाल के लिंक रोड नंबर-3, पत्रकार कॉलोनी में बनाया गया है। इस 5 एकड़ भूमि में फैले परिसर को राज्य सरकार की देखरेख में PWD (लोक निर्माण विभाग) ने लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया है। ये देखने में किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है।
रुकने की सुविधा: कितने रूम और कितने बुजुर्ग ?
वृद्धाश्रम में कुल 56 बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था की गई है। हर कमरे में सुंदर और आरामदायक फर्नीचर के साथ स्टडी टेबल, बालकनी, वार्डरोब और हर परिस्थिति के लिए इमरजेंसी अलार्म बेल लगाई गई है।
| रूम टाइप | संख्या | विशेषताएं |
|---|---|---|
| सिंगल रूम | 12 | AC, फ्रिज, माइक्रोवेव, ड्राई किचन, अटैच्ड बाथरूम, इमरजेंसी बेल, बालकनी |
| डबल रूम | 22 | कपल या दो बुजुर्गों के लिए, सभी लग्जरी सुविधाओं सहित |
कितनी है मासिक शुल्क ?
यह एक पेड ओल्ड एज होम है। यहां रहने के लिए बुजुर्गों को शुल्क देना होगा
| विकल्प | शुल्क प्रति माह | विवरण |
|---|---|---|
| सिंगल रूम | ₹49,500 | एक व्यक्ति |
| डबल रूम | ₹82,000 | दो व्यक्ति (₹41,000 प्रति व्यक्ति) |
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/sandhya-chaya-2026-01-24-16-06-02.jpg)
इसमें क्या-क्या शामिल हैं ?
हर हफ्ते एक बार डॉक्टर का विजिट
तीन शिफ्टों में काम करने वाली 8 घंटे की तीन नर्सिंग टीम
फिजियोथेरेपिस्ट, योग थेरेपिस्ट, डायटीशियन और काउंसलर की व्यवस्था
सभी रूटीन चेकअप नि:शुल्क
आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती की सुविधा है। जिसका खर्च परिजन को देना होगा।
खाने की व्यवस्था
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की उम्र, स्वास्थ्य और डाइट को ध्यान में रखते हुए संतुलित आहार की व्यवस्था की गई है। भोजन स्थानीय कैंटीन में बनेगा और निर्धारित समय पर परोसा जाएगा। साथ ही, नॉन-पेरिशेबल भोजन भी इमरजेंसी के लिए रखा गया है।
| समय | भोजन | मेन्यू (उदाहरण) |
|---|---|---|
| सुबह 6-7:30 | बेड टी / कॉफी | चाय / कॉफी |
| नाश्ता 7:30-9:30 | पोहा, उपमा, अंडे, फल, रोटी-सब्जी | जूस / अंडे / मल्टीग्रेन रोटी |
| लंच 1:30-2:30 | दाल, चपाती, सब्जी, चावल, रायता | ब्राउन राइस / नॉनवेज विकल्प |
| शाम 4-5:30 | चाय, स्नैक्स, फल | मखाना, स्प्राउट्स, सूप |
| डिनर 7:30-9:30 | वही लंच जैसा संतुलित आहार | मल्टीग्रेन चपाती, दही |
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/sandhya-chaya-old-age-home-of-bhopal-2026-01-24-16-06-27.jpg)
कौन रह सकता है ?
यहां रहने के लिए बुजुर्गों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी
उम्र 60 वर्ष या अधिक होनी चाहिए
शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने चाहिए
रजिस्ट्रेशन के समय मेडिकल चेकअप आवश्यक
मेडिकल हिस्ट्री मौजूद हो तो पहले से बताना अनिवार्य
न्यूनतम और अधिकतम ठहराव
न्यूनतम ठहराव अवधि: 1 माह
अधिकतम अवधि: कोई सीमा नहीं
NRI नागरिक, जो भारत कुछ महीनों के लिए आते हैं, वे भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
परिवार से मिलने की व्यवस्था
बुजुर्ग यहां अपने परिवार से मिलने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं
परिजन लाउन्ज एरिया में मुलाकात कर सकते हैं
रात्रि प्रवास की अनुमति नहीं होगी
जन्मदिन/विवाह वर्षगांठ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/old-age-home-33-2026-01-24-16-07-06.jpg)
बेसिक गाइडलाइन्स
बुजुर्ग आश्रम में अपनी दिनचर्या स्वतंत्र रूप से तय कर सकते हैं
पुस्तकें पढ़ सकते हैं, मित्रों से बात कर सकते हैं
आश्रम परिसर में घूम सकते हैं
बाहर जाना संभव है, लेकिन नियत समय तक लौटना अनिवार्य होगा
संचालन की जिम्मेदारी... सेवा भारती
इस लग्जरी वृद्धाश्रम का संचालन सेवा भारती को सौंपा गया है। जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सहयोगी संस्था है। सेवा भारती मध्यप्रदेश में पहले से 5 निःशुल्क वृद्धाश्रम चला रही है। संध्या छाया इस संगठन का पहला पेड प्रोजेक्ट है।
मासिक शुल्क सेवा भारती को मिलेगा
सिक्योरिटी राशि राज्य सरकार को जाएगी
इस राशि का उपयोग मैनेजमेंट, स्टाफ सैलरी और रखरखाव में किया जाएगा
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं
रात और दिन के लिए अलग-अलग सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति
इमरजेंसी के लिए हर कमरे में अलार्म बेल सिस्टम
परिसर की खासियत
एक एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक
दो रेजिडेंशियल ब्लॉक
एक भव्य डाइनिंग हॉल (55 लोगों की क्षमता)
सुंदर लॉन और म्यूजिकल फाउंटेन
ये भी पढ़ें:DAVV की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से 15 जून तक: सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर के एग्जाम, एक महीने में आएगा रिजल्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us