/bansal-news/media/media_files/2026/01/06/mp-dsp-transfer-list-64-officers-hindi-news-2026-01-06-22-34-22.jpg)
MP DSP Transfer List: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 64 DSP के ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
DSP ट्रांसफर लिस्ट
फील्ड पोस्टिंग से हटाए गए ज्यादातर अफसर
6 जनवरी, मंगलवार को गृह विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। 64 DSP, ASP और SDOP अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। ज्यादातर अफसरों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) पदस्थ किया गया है।
इन अफसरों को नई जिम्मेदारी
पन्ना जिले के गुन्नौर SDOP मानसिंह टेकाम को PHQ भोपाल भेजा गया है। 24वीं वाहिनी जावरा, रतलाम के सहायक सेनानी रामबाबू पाठक को 25वीं वाहिनी भोपाल भेजा है। इंदौर जिला पुलिस में SP ट्रैफिक जोन-2 के पद पर पदस्थ मनोज खत्री को PTRI मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा DSP रेडियो मुख्यालय भोपाल सुभाष सिंह को DSP सायबर सेल, PHQ भोपाल पदस्थ किया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें