/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/mp-chhatarpur-government-teacher-arrested-pocso-case-molestation-school-girls-2026-02-27-14-46-20.jpg)
Chhatarpur Teacher POCSO Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का 52 वर्षीय शिक्षक अपनी ही छात्राओं के साथ गंदी हरकत कर रहा था। गुरुवार को जब मासूम छात्राएं घर पहुँचकर फफक-फफक कर रोने लगीं और शिक्षक की करतूतों का खुलासा किया, तो पूरे गांव का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मासूमों ने गोद में बैठाकर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। टीचर ने आरोपों को साजिश बताया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
छतरपुर: शिक्षक पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तारी, रोती हुई छात्राएं बोलीं- टीचर करते हैं छेड़छाड़#ChhatarpurNews#POCSOAct#TeacherArrest#ChildSafety#SchoolIncident#CrimeUpdate#JusticeForGirls#ViralNewspic.twitter.com/gwjWpVvS9v
— Bansal News Digital (@BansalNews_) February 27, 2026
स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धोरी गांव से शिक्षा के पवित्र पेशे को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। धोरी गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर आरोप लगा है कि वह मासूम छात्राओं के साथ क्लास के भीतर अश्लील हरकतें करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार दोपहर करीब 6 से ज्यादा छात्राएं रोते हुए अपने घर पहुंचीं और परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक संजीव चतुर्वेदी (52) उन्हें अपनी गोद में बैठाते थे और उनके कपड़ों के भीतर हाथ डालकर गंदी हरकतें करते थे। मासूमों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक उन्हें डराते थे कि अगर घर पर किसी को बताया तो वे उनकी जमकर पिटाई करेंगे और परीक्षा में फेल कर देंगे।
गांव वालों का भड़का गुस्सा, शिक्षक को घेरा
बेटियों की आपबीती सुनकर परिजनों और ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचे और शिक्षक से जवाब-तलब किया। देखते ही देखते स्कूल परिसर छावनी में तब्दील हो गया और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। स्थिति को बिगड़ता देख डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित भीड़ के बीच से शिक्षक संजीव चतुर्वेदी को निकालकर थाने ले गई।
परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक की संदिग्ध हरकतों की शिकायतें पहले भी दबे स्वर में आती रही थीं, लेकिन इस बार मासूम छात्राओं के चेहरों पर पसरे खौफ और उनकी डगमगाती मानसिक स्थिति ने माता-पिता को झकझोर कर रख दिया। मामले की गंभीरता को भांपते हुए परिजनों ने घर बैठने के बजाय सीधे स्कूल कूच करने और आरोपी शिक्षक से दो-टूक जवाब मांगने का फैसला किया।
मिड-डे मील का विवाद बताया
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शिक्षक संजीव चतुर्वेदी ने खुद को बेगुनाह बताया है। उसका दावा है कि स्कूल में मिड-डे मील बनाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। शिक्षक का कहना है कि इसी रंजिश के चलते उसे झूठी साजिश में फंसाया जा रहा है। हालांकि, ग्रामीणों और छात्राओं के बयानों ने शिक्षक के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज
महिला जांच अधिकारी (SI) उमा परिहार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। वर्तमान में एक बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी अन्य छात्राओं और अभिभावकों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। आरोपी शिक्षक यहाँ साल 2019 से पदस्थ है, ऐसे में पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या वह लंबे समय से ऐसी हरकतें कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी टीचर संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उपसरपंच का खुलासा: पहले भी मिली थी शिकायत
धोरी गांव के उपसरपंच अंकित सिंह के अनुसार, बच्चियों ने अपनी आपबीती पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और परिजनों को भी बताई थी। गुरुवार को जब ग्रामीण स्कूल पहुंचे, तो बच्चियों ने शिक्षक के सामने ही अपनी बात दोहराई। उपसरपंच ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों ने शिक्षक के साथ कोई मारपीट या अभद्रता नहीं की, बल्कि केवल सवाल-जवाब किए। स्थिति तनावपूर्ण देख शिक्षक ने अपने पिता को बुलाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को थाने ले जाया गया। बता दें कि यह एक को-एड स्कूल है जहाँ छात्र और छात्राएं साथ पढ़ते हैं।
Chhatarpur news, Chhatarpur POCSO Case, Chhatarpur crime News, MP Teacher Arrested, POCSO Act Case, School Girls Molestation, Chhatarpur School Girls Incident, MP Education Department, Chhatarpur Police, Teacher Sanjeev Chaturvedi
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us