Advertisment

MP में बस हड़ताल टली: CM मोहन यादव के निर्देश पर अधिसूचना होल्ड, एसोसिएशन और सरकार के बीच बनी सहमति, 2 मार्च को नहीं थमेंगे पहिए

मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद 2 मार्च से प्रस्तावित अपनी प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। सरकार ने विवादित अधिसूचनाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है।

author-image
Vikram Jain
mp bus strike called off cm mohan yadav meeting transport update hindi news zvj

MP Bus Strike Cancelled: मध्यप्रदेश के बस यात्रियों और विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी 2 मार्च 2026 से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी बस हड़ताल को वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच शनिवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में मांगों पर सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि लोक परिवहन सेवा को निर्बाध रखने के साथ-साथ बस संचालकों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। साथ ही विवादित अधिसूचना पर रोक लगा दी गई है।

Advertisment

बस एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल

मध्यप्रदेश में परिवहन सेवा को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना अनिश्चितता का माहौल अब समाप्त हो गया है। मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) ने होली के त्यौहार से ठीक पहले अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने की घोषणा की है। यह फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित 'समत्व भवन' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया।

मुख्यमंत्री ने दिया समाधान का भरोसा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों तक यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बस संचालकों को आश्वस्त किया कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में किसी भी पक्ष का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "बस ऑपरेटर्स की जो भी शंकाएं या कठिनाइयां हैं, उन्हें मिल-बैठकर सुलझाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि लोक परिवहन सेवा बिना किसी बाधा के चलती रहे।"

विवादित अधिसूचना पर लगी रोक

मुख्यमंत्री ने शासन द्वारा जारी की गई सूचना और एक अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से 'होल्ड' (रोकने) करने को कहा है। इन अधिसूचनाओं को लेकर ही बस संचालकों में नाराजगी थी। मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री को निर्देश दिए हैं कि वे एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का तकनीकी समाधान निकालें।

Advertisment

ग्रामीण परिवहन पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान दोहराया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना चाहती है, लेकिन इसमें वर्तमान बस संचालकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बैठक में परिवहन सचिव मनीष सिंह सहित प्रदेश के दसों संभागों से आए बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के संवेदनशील रवैये के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

MP Bus Strike, Bus Owners Association, CM Mohan Yadav, MP Transport News, Bus Strike Cancelled, MP News, MP Government, Transport Notification Hold, Bus Operators Protest MP Bus Strike 2 March 2026 | MP Bus Owners Association

Bus Strike Cancelled Bus Operators Protest MP Bus Owners Association MP Bus Strike 2 March 2026 MP Bus Strike
Advertisment
चैनल से जुड़ें