/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/mp-board-exam-tips-board-of-secondary-education-helpline-number-hindi-news-2026-02-07-06-59-48.jpg)
MP Board Exam 2026: मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। ऐसे में हजारों स्टूडेंट्स में तनाव का माहौल हैं, कि आखिर कैसे मेरिट में टॉप किया जाए ?
बंसल न्यूज रिपोर्टर संजय वारुड़े उन सवालों का जवाब जानने के लिए एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन सेंटर पहुंचे, जहां सेंटर की सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान ने बोर्ड एग्जाम में टॉप करने के सीक्रेट्स बताए।
पिक्टोरियल, वीडियो से भी मिलता है अच्छा गाइडेंस
सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान ने बताया कि हर बच्चे का पढ़ाई का अपना तरीका होता है। कई सिर्फ किताबों से पढ़कर अच्छे से समझ पाते हैं। आजकल टीचर्स भी नई-नई टेक्निक इस्तेमाल कर रहे हैं। पिक्टोरियल, वीडियो के जरिए भी अच्छा गाइडेंस मिलता हैं।
पेरेंट्स की निगरानी में मोबाइल पर पढ़ाई करें स्टूडेंट्स
सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान ने बताया कि दीक्षा एप और नेशनल काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (National Council of Educational Research and Training) के भी वीडियो भी उपलब्ध हैं। इससे स्टूडेंट्स के मेमारी मैप्स बनते हैं। पढ़ते हैं तब याद रखना आसान होता है। जिस भी तरीके से बच्चा पढ़ रहा है, पेरेंट्स की निगरानी में पढ़ाई करें।
स्टूडेंट्स कभी टेक्स्ट बुक्स को बिल्कुल अवॉइड न करें
एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन सेंटर की सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान ने बताया नियंत्रित होकर सोशल मीडिया, एआई का इस्तेमाल करें, लेकिन कभी भी टेक्स्ट बुक को अवॉइड न करें, क्योंकि जब भी पेपर बनेगा, टेक्स्ट बुक से बनेगा, विकल्प, जवाब सिलेबस से ही आते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/mp-bourd-2026-02-07-18-25-33.jpeg)
पांच से छह घंटे की नींद, अच्छा खाना, स्ट्रेस फ्री जरूरी
सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान ने बताया कि रिविजन के लिए अच्छा समय बनाए। स्टूडेंट्स पुराने पेपर सॉल्व करें। टॉपर की कॉपी देखें। घबराने की बजाय अपने शिक्षक से बात करें, हेल्पलाइन पर संपर्क करें। पांच से छह घंटे की निंद जरूर लें। अच्छा खाना और स्ट्रेस फ्री रहना जरूरी है।
45 मिनट पढ़े और 5 मिनट के ब्रेक में म्यूजिक सुने
सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान कहती हैं कि 45 मिनट पढ़े और 5 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान डीप ब्रीथ करें, म्यूजिक सुने, दोस्तों से बात करें। जो लोग पैनिक क्रिएट करते हैं, ऐसे लोगों को अवॉइड करना चाहिए। अलग माहौल क्रिएट करें, खुद पर विश्वास रखें। कॉम्पिटिशन बिल्कुल न करें।
ऐसी कोई परीक्षा नहीं, जो सिलेबस से अलग हो
सीनियर काउंसलर डॉ. शबनम खान कहती हैं कि कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं, जो सिलेबस से अलग हो। एमपी बोर्ड की अपनी वेबसाइट पर एमपीईएसबी पर अंक विभाजन, मैरिज के बच्चों की कॉपियां है। मॉडल पेपर्स उपलब्ध हैं। विषय विशेषज्ञों से स्टूडेंट्स 24 घंटे छहों दिन बात कर सकते हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/mp-bourd-2026-02-07-18-24-16.jpeg)
इस टाइम पर काउंसलर्स से कर सकते हैं बात
एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन सेंटर पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक काउंसलर से बात करत सकते हैं। यहां सुबह 8 से दोपहर 12, दोपहर 12 से शाम 4 और शाम 4 से रात 8 बजे तक तक तीन शिफ्ट में 18 काउंसलर स्टूडेंट्स का समाधान कर रहे हैं। इनके अलावा विषय विशेषज्ञ 24 घंटे उनकी मदद कर रहे हैं।
सात दिन में 10 हजार से अधिक आए कॉल्स
स्टूडेंट्स हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर कॉल कर सकते हैं। इस साल जनवरी में 8150 स्टूडेंट्स संपर्क कर चुके हैं। जबकि पिछले सिर्फ 7 दिन में 10 हजार से अधिक स्टूडेंट्स सवालों का जवाब पा सके हैं। पिछले साल 1.15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स, पेरेंट्स व शिक्षकों के कॉल्स आए थे।
ये भी पढ़ें: MP में 10वीं-12वीं का पेपर होगा लीक ? इतने रुपये देने पर आपके हाथ में होगा ओरिजनल पेपर ! जानें क्या है पूरी कहानी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us