Advertisment

MP में 10वीं-12वीं का पेपर होगा लीक ? इतने रुपये देने पर आपके हाथ में होगा ओरिजनल पेपर ! जानें क्या है पूरी कहानी

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के ओरिजनल पेपर एक रात पहले मिल जाएगा। यह दावा टेलीग्राम चैनल पर एक ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। इसकी शिकायत एमपी बोर्ड ने साइबर क्राइम पुलिस में की है।

author-image
BP Shrivastava
MP Board Exam Paper Leak

MP Board Exam Paper Leak: इस बार मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के ओरिजनल पेपर एक रात पहले मिल जाएगा। यह दावा टेलीग्राम चैनल पर एक ग्रुप की ओर से किया जा रहा है। इसके बाद से जहां एमपी बोर्ड अलर्ट मोड में आ गया है और उसने इसकी बाकायदा शिकायत साइबर क्राइम में की है।
 आइए जानते हैं टेलीग्राम चैनल पर पेपर और आंसरशीट के लिए कितनी राशि देनी होगी। इसका भी जिक्र किया गया है।

Advertisment

10 फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है। दोनों एग्जाम में करीब 16 लाख परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं। इन बोर्ड परीक्षाओं में तीन साल पहले प्रश्न-पत्र वायरल होने के बाद पुलिसिया कार्रवाई हुई थी, लेकिन उसका अब तक कोई खास नतीजा नहीं निकला है, हालांकि दो साल से पेपर आउट नहीं हुए हैं, लेकिन इस बार 10वीं-12वीं के पेपर लीक करने के लिए टेलीग्राम चैनल पर कई ग्रुप एक्टिव हो गए हैं। 

पुराने चैनल पर दी गई लिंक

पेपर आउट करने वाले करीब 30 से अधिक टेलीग्राम  चैनल हैं। इसमें कुछ पुराने चैनल भी शामिल हैं, वहीं कुछ नये चैनल भी बने हैं। पुराने चैनल पर लिंक दी गई है। इससे नये चैनलों पर पहुंचा जा सकता है। 

MP Board Exam Paper Leak

असली पेपर मिलने की दी गई गारंटी

इसमें एमपी बोर्ड पेपर 2026 नाम के एक चैनल पर दावा किया गया है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं का असली पेपर मिलने की हम गारंटी दे रहे हैं। इस चैनल पर पेपर बुकिंग के कई फायदे भी गिनाए गए हैं। इसमें बताया गया है कि परीक्षा के ठीक पहले रात में 1 से 3 बजे के बीच ओरिजनल पेपर मिल जाएगा। इसके लिए 15-15 सीट्स निर्धारित की गई हैं। जिसको भी प्राइवेट चैनल में शामिल होना है...अभी हो जाओ। क्योंकि कुछ दिन में इसकी कीमत बढ़ जाएगी। अभी चैनल में शामिल होने पर 2500 रुपए मांगे जा रहे हैं।

Advertisment

एमपी बोर्ड ने की साइबर क्राइम में शिकायत

टेलीग्राम चैनल पेपर आउट करने के दावों की जानकारी मिलने के बाद एमपी बोर्ड ने पुलिस की साइबर क्राइम शाखा को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। बताते हैं साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के पेपर को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।

दो साल पहले ऐसे हुए थे पेपर आउट

एमपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर परीक्षा केंद्र के पास स्थित पुलिस थानों में जमा रहते हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी के अनुसार पेपर्स को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर पहुंचाया जाता है। इसके लिए एक घंटा या डेढ़ घंटा का समय निर्धारित रहता है। थाने से पेपर कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में केंद्राध्यक्ष या सहायक केंद्राध्यक्ष को सौंपा जाता है। फिर पुलिस सुरक्षा में ही पेपर केंद्र तक पहुंचाया जाता है।

इस पूरे प्रोसेस के दौरान ही लापरवाही के करण पेपर लीक हो जाता है। ऐसा की मार्च 2023 में आयोजित परीक्षा के पहले हुआ था। पेपर सोशल मीडिया पर लीक होने की खबर फैलने लगी थी। पेपर लीक होने का पूरा खेल थाने से परीक्षा केंद्र पहुंचने के बीच में हुआ।

Advertisment

दो साल से सख्ती पर नियम नहीं बने

इसके बाद फरवरी 2024 की परीक्षा में मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्ती बरती। जिसके चलते पेपर आउट नहीं हो सके। अब वर्ष 2026 की परीक्षा में एक बार पेपर आउट करने के लिए कुछ लोग सक्रिय हो गए हैं। दूसरी तरफ एमपी बोर्ड के पूर्व में हुए पेपर आउट को लेकर सख्त नियम बनाए जाने थे, लेकिन तीन साल से फाइल लटकी हुई है।

एमपी बोर्ड का क्या कहना ?

पूरे मामले में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य का कहना है कि टेलीग्राम चैनल पर कुछ ग्रुप पेपर आउट करने के लिए एक्टिव होने की जानकारी सामने आई है। मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस में की गई है।

ये भी पढ़ें:  होली पर भोपाल-रीवा रूट चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें: WCR भोपाल मंडल करेगा संचालन, 4 ट्रेनें रानी कमलापति तक आएंगी

Advertisment
MP Board Exam Paper Leak
Advertisment
चैनल से जुड़ें