Advertisment

एमपी में निगम-मंडल और एल्डरमैन की नियुक्तियां: बीजेपी अध्यक्ष ने कहा- लिस्ट तैयार, जल्द घोषणा करेंगे

MP BJP Corporation Board Alderman Appointment List: मध्यप्रदेश में बीजेपी की विभिन्न राजनीति पदों पर जिम्मेदारियां जल्द सौंपी जाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि नामों की सूची लगभग तैयार है।

author-image
sanjay warude
MP BJP Corporation Board Alderman Appointment List

MP BJP Corporation Board Alderman Appointment List: मध्यप्रदेश में बीजेपी की विभिन्न राजनीति पदों पर जिम्मेदारियां जल्द सौंपी जाएगी।
 
मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जल्द सत्ता के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी नेतृत्व ने मिलकर फैसला लिया है। जिससे प्रदेश के निगम-मंडलों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। 

Advertisment

नाम और पद तय कर सूची तैयार कर ली

मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नियुक्तियों को लेकर सरकार और संगठन के बीच गहन मंथन हो चुका है। पार्टी को जिस कार्यकर्ता को जहां जिम्मेदारी देना है, वह तय कर लिया गया है। नामों की सूची लगभग तैयार है। जल्द अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

क्षेत्रीय समीकरण, जातिगत संतुलन पर फोकस  

लंबे समय से खाली पड़े निगम-मंडलों और एल्डरमैन के पदों पर नियुक्ति के संकेत से जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह जगा दिया है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय समीकरणों, जातिगत संतुलन और आगामी चुनावों की राणनीति का विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें: MP BJP Appointments: बीजेपी में नियुक्तियों का प्लान तय, अब तय होंगे निगम-मंडल और एल्डरमैन के नाम, जल्द होगी घोषणा

Advertisment
MP BJP Corporation Board Alderman Appointment List Hemant Khandelwal CM Mohan Yadav hindi news mpbjp bjp mpnews
Advertisment
चैनल से जुड़ें