/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/congress-mla-babu-jandel-sirshasana-protest-2026-02-27-13-52-16.jpg)
Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान आज एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सदन की कार्यवाही के बीच अचानक गांधी प्रतिमा के पास सिर के बल खड़े हो गए। विधायक का यह 'शीर्षासन' प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का एक अनोखा तरीका था। जंडेल का दावा है कि प्रशासन उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित कर रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उन पर एक के बाद एक फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार के दबाव में उन पर अब तक 15 झूठी FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन
मध्यप्रदेश की राजनीति में विरोध के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का ताजा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। बाबू जंडेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्षी विधायकों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।
झूठी FIR दर्ज कराने का दावा
विधायक बाबू जंडेल ने मीडिया को बताया कहा कि अब तक उन पर कुल 15 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले महज एक महीने के भीतर ही उन पर 3 नए मुकदमे लाद दिए गए। जंडेल के अनुसार, यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है ताकि वे जनता के मुद्दों को न उठा सकें।
ये खबर भी पढ़ें... MP सरकार के कैलेंडर पर सियासी बवाल: दिग्विजय सिंह ने पूछा- 'इम्पाला' हिरण भारत में नहीं तो उसकी फोटो क्यों?, BJP ने किया पलटवार
गौ-वंश और शिव बारात का मुद्दा
अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा, "मैंने गौ-वंश की रक्षा के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया था, तो केस दर्ज कर लिया गया। हद तो तब हो गई जब शिव बारात के दौरान पटाखे फोड़ने जैसी सामान्य बात पर भी मुझ पर FIR दर्ज कर दी गई।" उन्होंने इसे सीधे तौर पर राजनीतिक द्वेष बताया।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी रोक: 3 महीने में लागू होगा कड़ा कानून, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान
सदन में आश्वासन, धरातल पर एक्शन शून्य
जंडेल ने बताया कि उनके कांग्रेस विधायक साथियों ने इस मुद्दे को विधानसभा (सदन) में भी प्रमुखता से उठाया था। विपक्षी दलों ने सरकार से जवाब मांगा कि एक जन प्रतिनिधि पर इतने कम समय में इतने मुकदमे क्यों दर्ज हो रहे हैं। हालांकि, जंडेल का कहना है कि सदन से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन हकीकत में प्रशासन का रवैया नहीं बदला। इसी के विरोध में उन्होंने 'शीर्षासन' (सिर के बल खड़ा होना) कर संदेश दिया।
MP News, Congress MLA Babu Jandel, Congress MLA Protest, MP Assembly Session, Sheopur MLA Babu Jandel, Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest, Fake FIR Allegations, MP Politics
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us