Advertisment

कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का अजब प्रदर्शन: विधानसभा परिसर में शीर्षासन कर जताया विरोध, क्यों नाराज हैं श्योपुर विधायक?

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने अपने खिलाफ हो रही पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में शीर्षासन कर अनोखा प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकार के दबाव में उन पर 15 झूठी FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

author-image
Vikram Jain
Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest

Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान आज एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सदन की कार्यवाही के बीच अचानक गांधी प्रतिमा के पास सिर के बल खड़े हो गए। विधायक का यह 'शीर्षासन' प्रदर्शन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का एक अनोखा तरीका था। जंडेल का दावा है कि प्रशासन उन्हें जानबूझकर प्रताड़ित कर रहा है और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उन पर एक के बाद एक फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार के दबाव में उन पर अब तक 15 झूठी FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

Advertisment

कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजनीति में विरोध के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का ताजा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया है। बाबू जंडेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्षी विधायकों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

झूठी FIR दर्ज कराने का दावा

विधायक बाबू जंडेल ने मीडिया को बताया कहा कि अब तक उन पर कुल 15 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले महज एक महीने के भीतर ही उन पर 3 नए मुकदमे लाद दिए गए। जंडेल के अनुसार, यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है ताकि वे जनता के मुद्दों को न उठा सकें।

ये खबर भी पढ़ें... MP सरकार के कैलेंडर पर सियासी बवाल: दिग्विजय सिंह ने पूछा- 'इम्पाला' हिरण भारत में नहीं तो उसकी फोटो क्यों?, BJP ने किया पलटवार

Advertisment

गौ-वंश और शिव बारात का मुद्दा

अपने खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा, "मैंने गौ-वंश की रक्षा के लिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया था, तो केस दर्ज कर लिया गया। हद तो तब हो गई जब शिव बारात के दौरान पटाखे फोड़ने जैसी सामान्य बात पर भी मुझ पर FIR दर्ज कर दी गई।" उन्होंने इसे सीधे तौर पर राजनीतिक द्वेष बताया।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी रोक: 3 महीने में लागू होगा कड़ा कानून, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, मंत्री विजयवर्गीय का बड़ा बयान

सदन में आश्वासन, धरातल पर एक्शन शून्य

जंडेल ने बताया कि उनके कांग्रेस विधायक साथियों ने इस मुद्दे को विधानसभा (सदन) में भी प्रमुखता से उठाया था। विपक्षी दलों ने सरकार से जवाब मांगा कि एक जन प्रतिनिधि पर इतने कम समय में इतने मुकदमे क्यों दर्ज हो रहे हैं। हालांकि, जंडेल का कहना है कि सदन से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, लेकिन हकीकत में प्रशासन का रवैया नहीं बदला। इसी के विरोध में उन्होंने 'शीर्षासन' (सिर के बल खड़ा होना) कर संदेश दिया।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में साध्वी रंजना दीदी से मारपीट मामले में एक्शन: पुलिस ने हमलावरों को किया राउंडअप, FIR दर्ज, RSS-VHP के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें...  भोपाल में मांस पर हंगामा: बीच बाजार बुर्कानशीं महिला फेंक रही थी मांस, राहगीरों ने की आपत्ति तो मिला ये जवाब?

MP News, Congress MLA Babu Jandel, Congress MLA Protest, MP Assembly Session, Sheopur MLA Babu Jandel, Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest, Fake FIR Allegations, MP Politics bhopal news

Advertisment
bhopal news Fake FIR Allegations MLA Babu Jandel Congress MLA protest Congress MLA Babu Jandel Sirshasana Protest mp assembly Session mp politics MP news Congress MLA Babu Jandel
Advertisment
चैनल से जुड़ें