Advertisment

MP आंगनवाड़ी भर्ती: कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सुनहरा मौका, 4767 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने 4 हजार 767 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती शुरू की है। 12वीं पास महिलाएं 10 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

author-image
Vikram Jain
mp anganwadi recruitment 2026 worker helper 4767 vacancies apply online hindi news zvj

सांकेतिक फोटो।

MP Anganwadi Vacancy: मध्यप्रदेश सरकार ने नए साल के अवसर पर महिलाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त 4,767 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती 'फेज-2' के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें पात्र महिलाएं MP Online के चयन पोर्टल के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं।

Advertisment

एमपी के आंगनवाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती

मध्यप्रदेश महिला और बाल विकास विभाग ने प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। विभाग द्वारा कुल 4,767 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्तियां पूरी तरह से मानदेय आधारित एवं मानसेवी (अस्थायी) होंगी।

विभाग के अनुसार, इन रिक्तियों में दिसंबर 2025 तक के खाली पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच संभावित रिक्त होने वाले पदों को भी शामिल किया गया है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया शुरू, 10 जनवरी अंतिम तारीख

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगी। (Mp Anganwadi Bharti 2025-26)

Advertisment

पदों का विवरण

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 1,573 पद
  • आंगनवाड़ी सहायिका: 3,194 पद
  • कुल रिक्तियां: 4,767

अनिवार्य योग्यता और शर्तें

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभाग ने कुछ कड़े नियम और शर्तें तय की हैं। 

  • स्थानीय निवासी: आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए पद रिक्त है।
  • शैक्षणिक योग्यता: दोनों ही पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण रखी गई है।
  • आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 की स्थिति में आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • दस्तावेज: आवेदन के समय सभी प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • शुल्क: आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क और 18% GST देय होगा।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। 
Advertisment

कैसे करें आवेदन?

पात्र महिलाएं स्वयं MP Online के चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) पर जाकर या किसी भी अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क किया जा सकता है।    

MP Anganwadi Vacancy 2026, MP Anganwadi bharti, MP WCD Job Notification, MP Job news, Anganwadi Worker Vacancy, MP Anganwadi Application, 12th Pass Jobs in MP, MP Anganwadi Phase 2 Recruitment
Anganwadi Sahayika Recruitment

MP Job News mp anganwadi bharti MP Anganwadi Vacancy 2026 MP WCD Job Notification Anganwadi Worker Vacancy MP Anganwadi Application 12th Pass Jobs in MP MP Anganwadi Phase 2 Recruitment Anganwadi Sahayika Recruitment Mp Anganwadi Bharti 2025-26
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें