Advertisment

कुबरेश्वरधाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव: सीहोर में ‘ग्रीन शिवरात्रि’ थीम पर होगा भव्य आयोजन, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

इस साल भी महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले स्थित कुबेरेश्वर धाम में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में यह महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा।

author-image
BP Shrivastava
Mahashivratri Rudraksha Mhotsav

Mahashivratri Rudraksha Mhotsav: इस साल भी महाशिवरात्रि पर मध्यप्रदेश के सीहोर जिले स्थित कुबेरेश्वर धाम में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में यह महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगा।

Advertisment

‘ग्रीन शिवरात्रि’ की थीम पर आयोजन

इस बार रुद्राक्ष महोत्सव को खास बनाते हुए ‘ग्रीन शिवरात्रि’ की थीम पर आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के अवसर पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार, एक ही दिन में एक करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।

10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

महोत्सव के दौरान सीहोर में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीहोर के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा रहा है।

256 हाईटेक CCTV और अस्थायी अस्पताल

कुबेरेश्वर धाम परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही धाम से रेलवे स्टेशन तक डेढ़ दर्जन से अधिक अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Advertisment

7 दिन निशुल्क भंडारा, संतों का आगमन

महोत्सव के दौरान पूरे 7 दिन भव्य निशुल्क भंडारे का आयोजन होगा। साथ ही सात दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग संतों का आगमन होगा। आयोजन को लेकर विठलेश सेवा समिति ने भव्य स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव 

  • 14 से 20 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव

  • ‘ग्रीन शिवरात्रि’ थीम पर आयोजन

  • एक करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

  • 7 दिन निशुल्क भंडारा

  • 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना

  • विशेष ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mahashivratri Rudraksha Mhotsav pradeep mishra
Advertisment
चैनल से जुड़ें