Advertisment

MP में दैनिक वेतन भोगियों को नहीं मिल रहा PF का लाभ: कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हक, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को पीएफ (PF) सुविधा दिलाने की मांग की है। श्रम कल्याण मंडल की 7 सूत्रीय नीति के बावजूद लाभ न मिलने पर श्रमिकों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

author-image
Vikram Jain
madhya pradesh daily wage workers pf issue employee union protest warning cm letter hindi news zvj

कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी आंदोलन की चेतावनी।

MP Daily Wage Workers PF Benefit: मध्यप्रदेश के लाखों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज भी सामाजिक और आर्थिक मदद का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन से स्पष्ट निर्देश और श्रम कल्याण मंडल की सात सूत्रीय नीति जारी होने के बावजूद, प्रदेश के शासकीय विभागों, निगम मंडलों और सहकारी संस्थाओं में तैनात श्रमिकों को भविष्य निधि (PF) का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभागों में अधिकारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। अब इस गंभीर विसंगति को लेकर मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच ने मोर्चा खोल दिया है और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लापरवाह विभागाध्यक्षों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर एक महीने में समस्या हल नहीं हुई, तो मंत्रालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। (mp PF benefits)

Advertisment

10 साल की सेवा के बाद भी खाली हाथ

मध्यप्रदेश के सरकारी तंत्र में वर्षों से सेवा दे रहे दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के सब्र का बांध अब टूट रहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों, संघों और परिषदों में लाखों ऐसे श्रमिक हैं जिन्होंने 10 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें अब तक सामाजिक सुरक्षा का कवच यानी पीएफ (PF) सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

MP Daily Wage Workers PF Benefit 111111

MP Daily Wage Workers PF Benefit 111

नीतियों के क्रियान्वयन में बड़ी लापरवाही

हैरानी की बात यह है कि श्रम संहिता 2020 के अनुपालन में श्रम विभाग पहले ही सात सूत्रीय श्रम नीति जारी कर चुका है। इसके तहत श्रमिकों को पीएफ और अन्य आर्थिक सुरक्षा लाभ देने के स्पष्ट प्रावधान हैं। कर्मचारी मंच का दावा है कि कई विभागों के प्रमुख (HOD) शासन के इन आदेशों को ठंडे बस्ते में डाले हुए हैं, जिससे श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की गुहार

कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की है कि एक माह के भीतर प्रदेश के सभी दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को पीएफ की सुविधा सुनिश्चित की जाए। संगठन ने उन अधिकारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी अपील की है, जो जानबूझकर शासन की कल्याणकारी नीतियों का पालन नहीं कर रहे हैं।

Advertisment

मंत्रालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी

कर्मचारी मंच ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार एक महीने के भीतर इस मांग पर ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो प्रदेश भर के दैनिक वेतन भोगी श्रमिक लामबंद होकर मंत्रालय (वल्लभ भवन) के सामने विशाल प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को लेकर सरकार को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

PF Benefits, MP Government Workers, MP News, Daily Wage Workers, Daily Wage Workers PF Issue, MP Karmachari Manch Protest, MP Karmachari Manch, MP Ashok Pandey Employee Union, Labor Policy 2020 MP, MP PF News, cm mohan yadav

mp PF benefits CM Mohan Yadav Daily Wage Workers PF Issue daily wage workers MP news mp government
Advertisment
चैनल से जुड़ें