/bansal-news/media/media_files/2026/01/27/madhya-pradesh-chhatarpur-education-officer-brcc-rajesh-rawat-died-in-road-accident-republic-day-hindi-news-zvj-2026-01-27-00-02-57.jpg)
Chhatarpur Education Officer Accident: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में गणतंत्र दिवस की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शिक्षा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। ध्वजारोहण कार्यक्रम होने के बाद लवकुशनगर से छतरपुर लौट रहे बीआरसीसी राजेश रावत की कार पुलिया से टकराने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में उनके साथी अधिकारी अमरनाथ व्यास गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, स्थिति गंभीर है। बड़ी बात यह है कि मृतक अधिकारी के बेटे की महज 10 दिन बाद 5 फरवरी को शादी थी।
ध्वजारोहण कर घर जा रहे थे अधिकारी
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना अंतर्गत खोप और निवारी के बीच सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, लवकुशनगर के विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRCC) राजेश रावत और बारीगढ़ के बीआरसीसी अमरनाथ व्यास अपनी मारुति अल्टो कार से छतरपुर जा रहे थे। दोनों अधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण की ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे।
अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार
हादसा उस समय हुआ जब कार चला रहे अमरनाथ व्यास को अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी आने के कारण तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राजेश रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक राजेश रावत के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि उनके घर में बेटे की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। 5 फरवरी को बेटे का विवाह होना तय था, जिसके लिए राजेश रावत बेहद उत्साहित थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; जिस घर से बारात निकलनी थी, वहां अब मातम पसरा है।
घायल अधिकारी का उपचार जारी
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल बीआरसीसी अमरनाथ व्यास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Chhatarpur Education Officer Accident, Chhatarpur News, Chhatarpur BRCC Rajesh Rawat Death, Chhatarpur Road Accident, MP Education Officer Accident, Garhimalhara Police, Republic Day Accident MP, Luvkushnagar Education Department, Madhya Pradesh News madhya pradesh news
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us