/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/ladli-behna-yojana-2026-02-10-18-04-28.jpg)
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार कर रही बहनों को महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले खुशखबरी मिलने वाली है। इस बार सीएम डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा सीएम 14 फरवरी को यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।
14 फरवरी को सीएम का खंडवा के पंधाना में कार्यक्रम
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खंडवा जिले के पंधाना का दौरा है। यहां से लाड़ली बहना योजना की राशि का विवरण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री पंधाना विधानसभा में हुए निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर विधायक की अध्यक्षता में विभागों की बैठक हुई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बता दें, मध्य प्रदेश सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक अहम पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कब जारी हुई थी 32वीं किस्त
लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त सीएम मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखननगर से 16 जनवरी को जारी की थी। इस दौरान बहनों के अकाउंट में 1500 रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिये भेजी गई।
लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए कब मिलेंगे ?
लाड़ली बहना योजना से 1 करोड़ 29 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मुताबिक आने वाले साल में इस राशि को और बढ़ाया जाएगा। 2028 तक इस राशि को 3 हजार रुपए महीना करने का टारगेट है।
किसे मिलता है योजना का फायदा
लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला को मध्यप्रदेश की निवासी होना जरूरी है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं। महिला की उम्र 21 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए।
किसे नहीं मिलेगा योजना का फायदा
अगर महिला या उसके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है तो उसे लाड़ली बहना योजना का फायदा नहीं मिलेगा। अगर महिला या परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है तब भी उन्हें योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
अंतिम सूची वाले विकल्प में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालिए।
इसके बाद कैप्चा भरें और OTP डालें।
पूरी डिटेल लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us