/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-08-43-08.jpg)
Khelo MP Youth Games: टीटी नगर स्टेडियम में मंगलवार की रात खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आगाज हुआ। इस मौके पर प्लेबैक सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर और उनके कैलासा बैंड की शानदार प्रस्तुतियों पर लोग खूब झूमे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 के शुभारंभ की घोषणा की।
सिंगर कैलाश खेर की शानदार परफॉर्मेंस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-08-49-10.jpeg)
आयोजन की शुरुआत में प्लेबैक सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर और उनके कैलासा बैंड की प्रस्तुति हुई। जैसे ही उन्होंने 'नी मैं जाना जोगी दे नाल' और हिट ट्रैक्स शुरू किए, पूरे स्टेडियम में मौजूद लोग झूम उठे। इसी दौरान बरिश शुरू हुई तो कैलाश खेर ने माइक संभाला और टेंट में गुनगुनाना शुरू कर दिया। अपनी आवाज से दर्शकों को बांधे रखा। कैलाश ने कहा कि 'भगवान भी वहीं बरसते हैं जहां बच्चे खुश होते हैं, तो जितना गाऊंगा उस पर सबको झूमना है।'
खेर ने युवतियों को स्टेज पर बुला कर किया डांस
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games2-2026-01-28-09-37-37.jpg)
इससे पहले सिंगर कैलाश खेर ने युवतियों को स्टेज पर बुलाया और 'भीतर है सब चोर है सारे' गाने पर उनके साथ जमकर डांस किया और फोटो भी क्लिक करवाई।
सीएम मोहन यादव ने किया खेलो को शुभारंभ
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-09-42-58.jpeg)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद सभी से अपने मोबाइल टार्च से रौशनी कराकर और भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगवाकर सबकी सामूहिक सहभागिता में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया।
एक्रोबेटिक स्टंट पर खूब बजीं तालियां
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-21-35.jpeg)
परफॉर्मेंस के दौरान नृत्य-नाटिका और एक्रोबेटिक स्टंट ने खेल और खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी भी दिखाई गई। एक्रोबेटिक स्टंट ने भी लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
देखें कुछ और खास तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-25-28.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-26-08.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-26-36.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-27-19.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-28-13.jpeg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/khelo-mp-youth-games-2026-01-28-11-38-56.jpeg)
'मोदी के नेतृत्व में देश में नई खेल संस्कृति का विकास हो रहा'
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पारम्परिक और आधुनिक दोनों प्रकार के खेलों की समृद्ध परम्परा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स केवल एक स्पर्धा नहीं है, खेल महोत्सव है और यह महोत्सव हमारी उसी समृद्ध परम्परा का एक रिवीजन है। जब किसी मैदान में कोई खिलाड़ी अपना पसीना बहाता है, दौड़ता है, भागता है, परिश्रम करता है, तो उस मैदान में खिलाड़ी नहीं देश का सुनहरा भविष्य दौड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल सदियों से हमारा मान हैं, भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई खेल संस्कृति का विकास हो रहा है। हमें कॉमनवेल्थ की मेजबानी मिली, अब ओलिम्पिक की तैयारी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद सभी से अपने मोबाइल टार्च से रौशनी कराकर और भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगवाकर सबकी सामूहिक सहभागिता में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ किया।
थ्रो बॉल और क्रिकेट भी खेलों में शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार परम्परागत खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। पहली बार कबड्डी, खो-खो, मलखम्भ, पिठ्ठी, रस्साकशी जैसे पारम्परिक ग्राम्य खेलों के अलावा थ्रो बॉल और क्रिकेट भी खेलो एमपी यूथ गेम्स में शामिल किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में खेलों के जरिए स्पोर्टस टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए राज्य सरकार भोपाल के नाथू बरखेड़ा में लगभग एक हजार करोड़ रुपए की लागत से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण करा रही है। यह इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने के बाद हमारा भोपाल झीलों के शहर के उपनाम सहित 'खेलों के शहर' के नाम से भी जाना जाएगा।
केंद्रीय खेल मंत्री मंडाविया के संदेश का प्रसारण
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया के वीडियो शुभकामना संदेश का प्रसारण भी किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री श्री मंडाविया ने कहा कि बेहद कम समय में करीब एक लाख खिलाड़ियों को खेलो एमपी यूथ गेम्स से जोड़ा गया है। यह केवल मध्यप्रदेश में ही संभव है। उन्होंने कहा कि यह गेम्स विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव और खेल विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश में मुख्यमंत्री ने विकास और कल्याण की धारा बहाई
खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विकास और कल्याण की जो धारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बहाई है, वही धारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश में बहा रहे हैं। प्रदेश के गांव से लेकर शहर, शहर से लेकर खेत, खेत से लेकर खलिहान, युवा से लेकर महिला, महिला से लेकर मजदूर, मजदूर से लेकर किसान हर क्षेत्र में विकास और कल्याण की स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हो रही है।
खेलो यूथ गेम्स में खेल रहे एक लाख खिलाड़ी
मंत्री सारंग ने कहा कि खेलो यूथ गेम्स में प्रदेश के लगभग एक लाख खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हम प्रदेश के हर विधानसभा में एक खेल परिसर बनाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले खेलों में मध्यप्रदेश का स्थान 16-17 वें पायदान में रहता था। बीते दो वर्षों में ही हमारा मध्यप्रदेश खेलों के मामले में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। यही हमारी सबसे बेहतर और बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत करके प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान का उन्नयन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम प्रदेश को खेलों में देश में नम्बर वन बनाना चाहते हैं। इसमें हम खिलाड़ियों और खेल संगठनों का भी सहयोग लेंगे।
समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, उदय प्रताप सिंह, चैतन्य कुमार काश्यप, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, विष्णु खत्री, रविन्द्र यति, एमपी ओलिम्पिक एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, हॉकी ओलिम्पियन विवेक सागर, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव खेल मनीष सिंह, संचालक खेल राकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित थे। गेम्स के प्रारंभ पर प्रदेश के नौ संभागों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई।
ये भी पढ़ें: भोपाल इंटर प्रेस क्रिकेट: पब्लिक वाणी बना पहली बार चैंपियन, फाइनल में पीपुल्स समाचार को हराया, जीता 1 लाख इनाम
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us