Khelo MP Youth Games: मेजबान भोपाल डिवीजन क्रिकेट टीम स्टेट चैंपियन, फाइनल में ग्वालियर को 159 रन से हराया, सागर को थर्ड प्लेस

खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 की अंडर-19 बॉयस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भोपाल डिवीजन ने ग्वालियर को 159 रन से धो दिया और चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए की इमाम जीता। जबकि ग्वालियर को रनरअप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा

Khelo MP Youth Games Cricket Result

Khelo MP Youth Games Cricket: खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 की अंडर-19 बॉयस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भोपाल डिवीजन ने ग्वालियर को 159 रन से धो दिया और चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए का इमाम जीता। जबकि ग्वालियर को रनरअप ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर सागर डिवीजन की टीम रही। ग्वालियर और सागर टीम को क्रमश: 21 हजार और 11 हजार रुपए का इमाम दिया गया।

दीपेश ने 5 विकेट झटके, योगेश की फिफ्टी

Bhopal Team
खेलो एमपी यूथ गेम्स में स्टेट चैंपियन बनी भोपाल डिवीजन टीम।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेलों की राज्य स्तरीय अंडर-19 बॉयस क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में भोपाल डिवीजन ने 45.5 ओवर में 244 रन बनाए और ग्वालियर को 245 रन का टारगेट दिया। जवाब में ग्वालियर की टीम सिर्फ 28.3 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। 
भोपाल के लिए योगेश यादव ने शानदार 58 रन और आदिल खान ने  40 रन बनाए। बाद में गेंदबाजी करते हुए भोपाल के दीपेश सेन ने 5 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। निर्मल ने दो और देवंद्र व शिवांग को एक-एक सफलता मिली। दीपेश (31 रन व 5 विकेट) को मैन ऑफ द फाइनल मैच घोषित किया गया।

ग्वालियर के लिए सौम्या ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए

Gwalior Team
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 में स्टेट टूर्नामेंट में रनरअप रही ग्वालियर डिवीजन की टीम।

 ग्वालियर के लिए सौम्या प्रजापति ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। इसके अलावा अधिकतर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। गेंदबाजी में ग्वालियर के देवांश और शिवराज ने 3-3 विकेट लिए। गौरव कुशवाह को दो सफलताएं मिली। 1-1 विकेट आदित्य और सत्यम के खाते में गया। 

Sagar Team
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2026 में स्टेट स्टेट टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही सागर डिवीजन टीम।

जबलपुर को हराकर सागर को थर्ड प्लेस

भोपाल में बॉबे अली ग्रांउड पर थर्ड प्लेस के लिए खेले गए मुकाबले में सागर ने जबलपुर को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में भोपाल ने सागर और ग्वालियर ने जबलपुर को हराया था। 

एमपी में 10 संभाग, 8 टीमों को खिलाया

मध्यप्रदेश में 10 संभाग हैं और एमपीसीए के टूर्नामेंट में सभी 10 संभागों की टीमें हिस्सा लेती हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 8 संभागों को ही हिस्सेदारी दी गई। क्रिकेट बॉयज प्रतियोगिता में दो संभागों को बड़े संभागों में मर्ज किया गया, उनकी टीमें एमपीसीए के इंटर डिवीजन क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करती हैं। 

चंबल डिवीजन की  अंडर-14 टीम कई बार चैंपियन रही है। इसी तरह होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग सीनियर (महाराजा यशवंतराव टूर्नामेंट) क्रिकेट में मौजूदा विजेता है। वहीं साल 2018-19 में होशंगाबाद की 4 वर्ग में टीमें चैंपियन रही थीं। एचडीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमों से खेलने से प्रतिद्वंदी टीमें घबराती हैं।
खेलो एमपी यूथ गेम्स में जिन डिवीजन्स को मर्ज किया गया। उनमें नर्मदापुरम और चंबल शामिल हैं। टूर्नामेंट में नर्मदापुरम को भोपाल डिवीजन और चंबल को ग्वालियर डिवीजन में मर्ज कर टीम क्रमश: भोपाल और ग्वालियर डिवीजन के नाम से टूर्नामेंट में उतारा गया।

ये भी पढ़ें:  भोपाल इंटर प्रेस क्रिकेट: पब्लिक वाणी बना पहली बार चैंपियन, फाइनल में पीपुल्स समाचार को हराया

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article