/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/kanupriya-sattan-joins-congress-2026-02-17-17-06-52.jpg)
Kanupriya Sattan Joins Congress: बीजेपी के दिग्गज नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने मंगलवार, 18 फरवरी को कांग्रेस की सदस्यता ली। इसे लेकर अब सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा है।
कनुप्रिया ने आज दोपहर भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।
कनुप्रिया के कांग्रेसी बनने की राजनीति में खासी चर्चा
कनुप्रिया के कांग्रेस ज्वॉइन करने की राज्य की सियासत में खासी चर्चा है। सत्यनारायण सत्तन लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे हैं और इंदौर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे एक प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि भी हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/kanupriya-sattan-congress-joining-2026-02-17-17-50-50.jpg)
कांग्रेस ने किया अभिनंदन
बीजेपी नेता सत्तन की बेटी कनुप्रिया के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर कांग्रेस ने उनका अभिनंदन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनुप्रिया को कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर अभिनंदन किया है।
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: डॉ. प्रवीण सोनी समेत चारों आरोपियों की जमानत खारिज
क्या बोलीं कनुप्रिया सत्तन ?
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कनुप्रिया सत्तन ने अपनी राजनीतिक दिशा बदलने की वजह वैचारिक कारण बताए हैं। उन्होंने कहा, "मैं बचपन से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व और कांग्रेस के सेवाभावी आदर्शों से गहराई से प्रभावित रही हूं। जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मैंने कांग्रेस को चुना है।"
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us