/bansal-news/media/media_files/2025/12/29/kailash-vijayvargiya-2025-12-29-19-37-43.jpg)
Kailash Vijayvargiya Digvijay Singh: मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साहसी बताया है।
दरअसल, राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर 2025 को एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी (mpbjp) नेता लालकृष्ण अडवानी और पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो शेयर कर आरएसएस की तारीफ की। उनके इस पोस्ट से प्रदेश से लेकर केंद्र तक राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसको लेकर कांग्रेस में उनका जमकर विरोध शुरू हो गया है। इस बीच एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को साहसी बताया। (mp congress) (MP news hindi news)
भोपाल: दिग्विजय के समर्थन में उतरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, 'लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है'#Bhopal#DigvijaySingh#KailashVijayvargiya#PoliticalStatement#Democracy#MPPoliticspic.twitter.com/f4lCRome5u
— Bansal News Digital (@BansalNews_) December 29, 2025
यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है
एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा हैं कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता। कैलाश विजयवर्गीय ने आरएसएस की तारीफ करके अपने साहसी होने का परिचय दिया है। हालांकि, इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परम्परा पर चलने का काम किया है जो सच कहने की हिम्मत रखते थे। यही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है।
दिग्विजय सिंह ने ये किया था पोस्ट
27 दिसंबर 2025 को राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक व जनसंघ बीजेपी का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। जय सिया राम।
लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए जो हर किसी में नहीं होता।@INCIndia नेता @digvijaya_28 ने @RSSorg की तारीफ करके अपने साहसी होने का परिचय दिया है।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 29, 2025
हालांकि इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने…
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें