Advertisment

जेईई मेन सेशन 1 2026 रिजल्ट घोषित: एमपी में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने किया टॉप, देश में 12 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, इनमें एक भी प्रदेश से नहीं

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। इसमें मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं।

author-image
sanjay warude
JEE Main Session-1 2026 Result

JEE Main Session-1 2026 Result: जॉइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन-1, 2026 में मध्यप्रदेश से इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने टॉप किया हैं। 

Advertisment

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। इसमें मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर के स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। जिसमें इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने 99.992186 पर्सेंटाइल के साथ प्रदेश में पहला स्थान पाया हैं। रिद्धेश ने फ्रांस के पेरिस में आयोजित 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 में गोल्ड जीता हैं। इस बार देशभर में जेईई मेन सेशन 1 में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया हैं। इनमें एक भी स्टूडेंट मध्यप्रदेश से नहीं है।

जेईई मेन 2026 का रिजल्ट कहां जारी हुआ

जेईई मेन 2026 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार इन दोनों में से किसी भी वेबसाइट के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।  JEE Main Session 1 Result 

होमपेज पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट लिंक

वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों को “JEE Main 2026 Result” का लिंक दिखाई देगा। यह लिंक होमपेज पर प्रमुख स्थान पर दिया गया है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसी लिंक पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।  JEE Main Result Download 

Advertisment

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को एक नए पेज पर भेजा जाएगा। यहां आवेदन संख्या (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करनी होगी। जन्म तिथि निर्धारित फॉर्मेट DD/MM/YYYY में भरनी होगी, ताकि सिस्टम सही तरीके से जानकारी स्वीकार कर सके। 

कैप्चा वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी

डिटेल्स भरने के बाद स्क्रीन पर कैप्चा (CAPTCHA) वेरिफिकेशन दिखाई देगा। यह प्रक्रिया ऑटोमेटेड एक्सेस को रोकने के लिए होती है। उम्मीदवारों को दिए गए निर्देशों के अनुसार कैप्चा पूरा करना होगा। 

सबमिट करते ही स्क्रीन पर दिखेगा रिजल्ट

सारी जानकारी भरने और कैप्चा पूरा करने के बाद सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करना होगा। इसके तुरंत बाद जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें उम्मीदवार का स्कोर और अन्य विवरण शामिल होंगे। 

Advertisment

रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट कैसे करें

रिजल्ट देखने के बाद उम्मीदवार डाउनलोड या प्रिंट (Download/Print) का विकल्प चुन सकते हैं। स्कोरकार्ड आमतौर पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में उपलब्ध होता है। इसे अपने डिवाइस में सेव कर लेना और एक हार्ड कॉपी प्रिंट कर रखना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आगे काउंसलिंग (Counselling) और एडमिशन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें: JEE Mains result 2026: जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट ऐसे करें चेक, एनटीए की वेबसाइट पर जारी हुआ परिणाम

hindi news MP news Riddesh Bendale JEE Main Session 1 2026 Result
Advertisment
चैनल से जुड़ें