Advertisment

IPS Officers Transfer list : मप्र में वरिष्ठ IPS के तबादले, उमेश जोगा नए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, संजय कुमार भोपाल पुलिस कमिश्नर

MP IPS Officers Transfer List: मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में राजधानी भोपाल समेत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

author-image
BP Shrivastava
MP IPS Transfer list

MP IPS Officers Transfer List: मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में राजधानी भोपाल समेत कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

Advertisment

जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे हरिनारायण चारी मिश्र की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं संजय तिवारी को भोपाल जोन का आईजी नियुक्त किया गया है।

IPS Transfer list

IPS 1

IPS 2

एडीजी अंशुमन यादव नए खेल संचालक

खेल संचालक राकेश गुप्ता की जगह एडीजी अंशुमन यादव को नया खेल संचालक बनाया गया है। 1998 बैच के आईपीएस अंशुमन यादव वर्तमान में एडीजी पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ थे। वहीं 1999 बैच के आईपीएस राकेश गुप्ता की सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस लेते हुए एजीडी उज्जैन जोन बनाया गया है। एक तरह से वे उज्जैन डिविजन के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी बन कर पहुंचेंगे। संभावना है कि राकेश गुप्ता को सिंहस्थ (कुंभ) की तैयारियों के मध्यनजर पोस्टेड किया गया है। उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित होना है।

हरिनारायण चारी मिश्र को आईजी SCRB की जिम्मेवारी

चैत्रा एन को शहडोल जोन की आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ललित शाक्यवार को बालाघाट जोन का आईजी बनाया गया है। हरिनारायण चारी मिश्र को अब आईजी SCRB, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

पकंज श्रीवास्तव आईजी CID बने

इसके अलावा अभय सिंह को आईजी देहात योजना, पुलिस मुख्यालय भोपाल नियुक्त किया गया है। पंकज श्रीवास्तव को आईजी सीआईडी बनाया गया है। उमेश जोगा को परिवहन विभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं अंशुमन यादव को संचालक खेल एवं युवक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विवेक शर्मा को PTRI भेजा

परिवहन आयुक्त रहे विवेक शर्मा को आईजी पीटीआरआई (PTRI) नियुक्त किया गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  MPPSC 2023-2024: मध्यप्रदेश को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

MP IPS Officers Transfer List
Advertisment
चैनल से जुड़ें