Advertisment

MP कैडर के 2 अधिकारी केंद्र में संभालेंगे कमान: IPS मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे जाएंगे दिल्ली, इंटेलिजेंस ब्यूरो में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारी, मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दोनों को दिल्ली स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सहायक निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है।

author-image
Vikram Jain
IPS Mrigakhi Deka

IPS Central Deputation MP: मध्य प्रदेश के दो आईपीएस अधिकारी अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। साल 2018 बैच के मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नई पदस्थापना दी गई है। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। दोनों ही अधिकारी वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।

Advertisment

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए दोनों अधिकारी

मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों, मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को रिलीव करते हुए सेवाएं केंद्र सरकार को सौंप दी हैं। भारत सरकार, गृह मंत्रालय (नई दिल्ली) के पत्र के संदर्भ में राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। दोनों ही अधिकारियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) में 'सहायक निदेशक' (Assistant Director) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

मृगाखी डेका (IPS 2018) वर्तमान में पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर कार्यरत थीं। वे पूर्व में असम कैडर की अधिकारी थीं, विवाह के बाद उन्हें एमपी कैडर मिला था। वहीं, अभिनव चौकसे (IPS 2018) भोपाल नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त (DCP) जोन-3 के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक उनकी सेवाएं अब दिल्ली में होंगी।

Advertisment

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मिली अहम भूमिका

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के तहत दोनों अधिकारियों को दिल्ली भेजा गया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक निदेशक का पद देश की आंतरिक सुरक्षा और सूचना तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अभिनव चौकसे की भोपाल डीसीपी जोन-3 के तौर पर सक्रियता और मृगाखी डेका की प्रशासनिक पकड़ के चलते उन्हें इस अहम भूमिका के लिए चुना गया है।

IPS Central Deputation MP

Madhya Pradesh Cadre, IPS Central Deputation MP, MP IPS Officer, IPS Mrigakhi Deka, IPS Abhinav Chouksey, Central Deputation, MP News, Intelligence Bureau, MP IPS Transfer, Home Ministry India, Bhopal News mp ips officer transfer news

Madhya Pradesh Cadre IPS Central Deputation MP mp ips officer transfer news IPS Mrigakhi Deka
Advertisment
चैनल से जुड़ें