/bansal-news/media/media_files/2026/02/26/indore-gas-leak-2026-02-26-23-20-18.jpg)
Indore gas leak: मध्यप्रदेश के इंदौर में रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगीं। जिससे कई लोगों के तबीयत बिगड़ गईं। पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि आखिर यह कैसे हुआ। गैस रिसाव के कारणों का भी पता लगा रही है।
रूमाल से मुंह और नाम ढंककर खुद का किया बचाव
गैस के असर से लोगों को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगीं। कईयों को उल्टियां भी हुईं, जिससे पांच लोगों की तबीयत बिगड़ीं। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मी और राहगीरों को भी आंखों में जलन हुईं। घबराहट के बाद लोगों ने मुंह और नाम रूमाल से ढंक लिया।
कबाड़ दुकान के सिलेंडर से तेजी से रिसने लगी गैस
शुरुआती जानकारी के अनुसर, क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा पुराना सिलेंडर लाया गया था। कबाड़ी जब इस सिलेंडर को काटने की कोशिश कर रहा था, तब उसमें से बची हुई गैस तेजी से रिसने लगी। देखते ही देखते गैस तेजी से फैसने लगी। जिसका आसपास क्षेत्र में असर देखा गया।
पुलिस हिरासत में कबाड़ी, सिलेंडर जब्त कर हटाया
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लापरवाही बरतने वाले कबाड़ी को पुलिस हिरासत में लिया। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव वाले सिलेंडर को कब्जे में लिया।
टैंकरों से पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव, स्थिति नियंत्रित
हवा में गैस के प्रभाव को कम करने के लिए नगर निगम के टैंकरों से पूरे क्षेत्र में पानी का भारी छिड़काव किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। अधिकारी प्रभावित क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि दोबारा किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो।
खबर अपडेट की जा रही है....
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us