Advertisment

होली स्पेशल ट्रेन: रक्सौल-उधना के बीच चलेगी ट्रेन, एमपी के इन स्टेशनों पर हॉल्ट, जानें टाइम-टेबल

ट्रेन संख्या 05559 रक्सौल-उधना और 05560 उधना-रक्सौल के दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 03-03 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

author-image
sanjay warude
Holi Special Train Schedule

Holi Special Train Schedule: रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और होली के त्योहार पर बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल से उधना के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

Advertisment

ट्रेन संख्या 05559 रक्सौल-उधना और 05560 उधना-रक्सौल के दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 03-03 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

जानें कब-कहां से गुजरेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना ट्रेन 7 से 14 मार्च के बीच हर शनिवार रक्सौल से सुबह 5:30 बजे चलेगी। यह रात 23:40 बजे बीना और अगले दिन तड़के 2:05 बजे संत हिरदाराम नगर होकर दोपहर 13:05 बजे उधना पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल ट्रेन 8 से 15 मार्च के बीच हर रविवार दोपहर 15:35 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर और सुबह 5:15 बजे बीना पहुंचते हुए दूसरे दिन रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

Advertisment

इन प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा और भरूच।

यहां जाने ताजा अपडेट्स

यात्रा से पहले ट्रेन के ताजा टाइम-टेबल का अपडेट्स जानने के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें: मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस में ऑपरेशनल बदलाव: नीमच तक चलेगी ट्रेन, यहीं से होगी वापसी, जानें नया शेड्यूल

Advertisment
Holi Special Train Schedule Raxaul Udhna Train MP news hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें