होली पर भोपाल-रीवा रूट चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें: WCR भोपाल मंडल करेगा संचालन, 4 ट्रेनें रानी कमलापति तक आएंगी

होली त्योहार पर भोपाल से रीवा और रानी कमलापति से रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल इन स्पेशनल ट्रेनों को शेड्यूल जारी कर दिया हैं।

Holi Special Train

Holi Special Train: होली त्योहार पर भोपाल से रीवा और रानी कमलापति से रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल इन स्पेशनल ट्रेनों को शेड्यूल जारी कर दिया हैं। इसमें एक ट्रेन दो फेरे लगाएगी, जबकि बाकी दो ट्रेन एक-एक राउंड (जाएगी और आएगी) पूरा करेगी।

ट्रेनों का शेड्यूल

  •  28 फरवरी को 02192 रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। इसी दिन 02191 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रीवा के लिए खाना होगी। 

  • 2 और 3 मार्च को 02186 रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे रीवा के लिए चलेगी।

  •  5 मार्च को भोपाल स्टेशन से 01704 सुबह 10:30 बजे रीवा के लिए रवाना हो गी। वापसी में 01703 रीवा से रात 10:20 बजे भोपाल के लिए चलेगी।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में फिर बढ़ी ठंड: अधिकतर जिलों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम, ग्वालियर-चंबल में ठिठुर रहे लोग, दो दिन बाद बारिश के आसार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article