पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले: मुझे मुसलमान बताने वालों का मंदिरों-सरकारी जमीनों पर कब्जा, धर्म के ठेकेदार कर रहे सबसे ज्यादा धर्मविरोधी काम

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने परंपरागत और पुश्तैनी पुजारियों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि पुश्तैनी पुजारियों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है।

MP Pujari Salary Former CM Digvijay Singh

MP Pujari Salary Former CM Digvijay Singh: MP में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंदिरों की माफी भूमि की नीलामी को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमान बताने वालों का मंदिरों और सरकारी जमीनों पर कब्जा है। धर्म के ठेकेदार सबसे ज्यादा धर्मविरोधी काम कर रहे हैं।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सवाल

पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परंपरागत और पुश्तैनी पुजारियों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

मंदिरों की जमीन नीलाम कराने का फैसला वापस लिया जाए

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने साफ कहा कि मंदिरों की जमीन नीलाम कराने का फैसला फौरन वापस लिया जाए, क्योंकि यह संविधान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सनातन परंपराओं तीनों का उल्लंघन है।

देवता के नाम दर्ज जमीन सरकारी नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला

supreme court digvijay
सुप्रीम कोर्ट

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिरों की माफी जमीन किसी सरकार की नहीं, बल्कि देवी-देवताओं के नाम पर दर्ज संपत्ति है। ये जमीन सदियों से पुजारियों की आजीविका, मंदिरों के रखरखाव और धार्मिक आयोजनों के लिए उपयोग होती रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा नीलामी की प्रक्रिया शुरू करना न्यायालय की अवहेलना है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्पष्ट आदेश में कहा है कि देवता के नाम दर्ज भूमि न तो नीलाम की जा सकती है और न ही कलेक्टर के नाम दर्ज की जा सकती है, यहां तक कि उसे लीज पर देने पर भी रोक है। इसके बाद भी मध्यप्रदेश सरकार उसी नीति को आगे बढ़ा रही है।

पुजारी होंगे प्रभावित

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 50 हजार से ज्यादा पुजारी हैं, जो पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं। मंदिरों की जमीन नीलाम करने से उनके जीवन-यापन और मंदिरों की सेवा-पूजा पर सीधा असर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि यह सरकार खुद को सनातन संस्कृति की संरक्षक बताती है, लेकिन हकीकत में पुजारियों और मंदिरों की आर्थिक रीढ़ तोड़ रही है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी

MP के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने ये फैसला वापस नहीं लिया तो वे पुजारी समाज के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:हवाई यात्रियों को बड़ा झटका: स्टार एयर ने 31 जनवरी तक अहमदाबाद और गोंदिया की उड़ानें कीं निरस्त, Alliance Air की दिल्ली फ्लाइट्स भी कैंसिल

'धर्म विरोधियों ने गिराई सरकार'

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि एमपी की बीजेपी सरकार परंपरागत और पुशतेनी पुजारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। कमलनाथ सरकार में तत्कालीन धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा एक नीति लेकर आ रहे थे, लेकिन हमारी सरकार उन धर्म विरोधियों ने गिरा दी। जो अब धर्म की बात कर रहे हैं।

'मंदिरों के चढ़ावे की राशि का दुरुपयोग'

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मंदिरों से आने वाले चढ़ावे की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article