/bansal-news/media/media_files/2026/03/08/digvijay-singh-press-conference-2026-03-08-17-52-40.jpg)
रिपोर्ट: सूरज शर्मा, भोपाल
Digvijay Singh Press Conference: भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बासमती चावल के जीआई (GI) टैग के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि यदि मध्य प्रदेश के बासमती चावल को जीआई टैग नहीं दिया गया, तो वे अनशन पर बैठने के लिए विवश होंगे। इस पूरी स्थिति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि एपीडा (APEDA) जानबूझकर प्रदेश के बासमती को यह विशिष्ट पहचान देने में रोड़े अटका रहा है।
जीआई टैग न होने से किसानों को आर्थिक नुकसान
मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सालाना 27 लाख मीट्रिक टन बासमती की पैदावार होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दाम मिलते हैं, लेकिन टैग न होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यूपीए सरकार में टैग लाए, बीजेपी ने निरस्त किया
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि यूपीए शासनकाल के दौरान प्रदेश को यह जीआई टैग प्रदान किया गया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय बासमती को वैश्विक बाजार में पाकिस्तान से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: एमपी की 21 सिटीज में पारा 35°C पार: गर्म शहरों में सबसे टॉप पर रतलाम, भोपाल, इंदौर और उज्जैन भी तपा
कई बार पत्र लिखे, लेकिन पीएम के पास समय नहीं
दिग्विजय सिंह के अनुसार, उन्होंने इस संबंध प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिखे हैं, जिसमें हाल ही में 7 मार्च को भेजा गया पत्र और वर्ष 2025 में किया गया पत्राचार भी शामिल है। उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन केंद्र सरकार के पास प्रदेश के अन्नदाताओं की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है।
पार्टी के लिए आखिरी सांस चलने तक काम करूंगा
तीसरी बार राज्यसभा जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले ​कि आलाकमान मेरे भविष्य को लेकर जो तय करेंगे वो में करूंगा। मैंने अपनी तरफ से पार्टी को तीसरी बार राज्यसभा जाने के मना कर दिया है, लेकिन पार्टी, AICC और प्रदेश संगठन जो मेरे लिए तय करेगा में वहीं काम करूंगा। मैं पार्टी के लिए अंतिम सांस तक काम करूंगा।
ये भी पढ़ें: रंगपंचमी पर CM की तलवारबाजी: उज्जैन में श्री कृष्ण-सुदामा उत्सव में शस्त्र पूजन पर दिखा सीएम मोहन यादव का रौद्र रूप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us