Advertisment

अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की तैयारी: विरोध की भोपाल से होगी शुरुआत, खरगे और राहुल गांधी 24 फरवरी को आएंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। इस रोज कांग्रेस अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करेगी।

author-image
BP Shrivastava
Congress Protest US Trade Teal

Congress Protest US Trade Teal: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। इस रोज कांग्रेस अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। साथ ही कांग्रेस इसी कार्यक्रम से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत करेगी।

Advertisment

राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

शुक्रवार, 20 फरवरी को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और नेता प्रतिपक्ष के साथ बैठक की। 

इन सफलों के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि बैठक में अमेरिकी ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया गया। प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। 

कांग्रेस शिवराज सिंह का भी घेराव करेगी

कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी घेराव करेगी। आंदोलन की शुरुआत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी।

Advertisment

ये भी पढ़ें:MP Weather Update: एमपी में फिर बिगड़ा मौसम, भोपाल-जबलपुर में सुबह हुई बारिश, 28 जिलों में आंधी-बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

rahul ghandhi Congress Protest US Trade Teal
Advertisment
चैनल से जुड़ें