MP के इस शहर का नाम बदलेगा: CM मोहन यादव का ये बड़ा ऐलान, पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब और नाव्या कौशल ट्रेनिंग का किया शुभारंभ

सीएम मोहन यादव ने विशेष मांग पर शमशाबाद का नाम सूर्य नगर करने का ऐलान किया। यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों के 163.62 करोड़ के 97 कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

CM Mohan Yadav Visit Vidisha

CM Mohan Yadav Visit Vidisha: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब और नाव्या कौशल ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने विशेष मांग पर शमशाबाद का नाम सूर्य नगर करने का ऐलान किया। यहां पांच विधानसभा क्षेत्रों के 163.62 करोड़ के 97 कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

CM Mohan Yadav

किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से पिछले दो सालों में प्रदेश का सिंचाई रकबा 10 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। वर्तमान में 55 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है। केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र में और तेजी आएगी। अब सिंचाई के साथ-साथ किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार बिजली सरप्लस स्टेट की क्षमता का उपयोग करेगी।

CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 97 विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में प्रदर्शन पर रोक: धरना, जुलूस, पुतला दहन, घेराव की अनुमति जरूरी, सार्वजनिक संपत्ति के तोड़फोड़ पर आयोजकों पर होगी FIR

अन्नदाताओं के लिए आर्थिक सुरक्षा और बोनस की घोषणा

सोयाबीन उत्पादकों के लिए भावांतर भुगतान योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। अब सरसों की फसल को भी इस दायरे में लाया जाएगा। गेहूं की खरीदी के लिए सरकार ने 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया है, जिसमें 40 रुपये का बोनस शामिल है। सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक यह कीमत 2700 रुपये तक पहुंचे। इसके अलावा उड़द की फसल पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने और गेहूं पंजीयन की तारीख बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

नव्या से खुलेगा महिलाओं के लिए स्वरोजगार का रास्ता

कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 'नव्या' की शुरुआत यहीं से की गई है। इस योजना के माध्यम से 10वीं पास छात्राओं और बहनों को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को भरोसा दिलाया कि हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की राशि को समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों के लिए लैपटॉप, साइकिल और किताबों जैसी सुविधाएं जारी रखने की बात भी कही गई।

ये भी पढ़ें: MP में स्टाइपेंड विवाद: कर्मचारी संगठनों की CM से अपील- वादी न बने सरकार, HC के फैसले को SC में चुनौती देने की तैयारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article