छतरपुर में लव मैरिज पर बवाल: चचेरी मुस्लिम बहनों ने रचाई 2 सगे हिंदू भाइयों से शादी, वीडियो बनाकर कहा- हमें जान का खतरा, सुरक्षा दें SP साहब

छतरपुर के नौगांव से लापता दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने हिंदू चचेरे भाइयों से शादी कर ली है। रविवार को जारी एक वीडियो में दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए एसपी से सुरक्षा की मांग की और मायके पक्ष से जान का खतरा बताया है।

chhatarpur muslim sisters hindu brothers marriage security request video viral hindi news zvj

Chhatarpur Inter-faith Marriage Case: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 9 फरवरी से लापता दो सगी चचेरी बहनों ने दो हिंदू चचेरे भाइयों के साथ शादी कर ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का माहौल है। वहीं युवतियों ने अब सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह कदम बिना किसी दबाव के उठाया है।

ATM से कैश निकालने निकली थीं, फिर नहीं लौटीं

छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लापता दो युवतियों की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है, लेकिन इसने एक नए कानूनी और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है। घटना की शुरुआत 9 फरवरी को हुई थी, जब दोनों चचेरी बहनें घर से एटीएम से रुपए निकालने का बहाना बनाकर निकली थीं। जब वे देर शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने लड़कियों को नाबालिग बताते हुए अपहरण की आशंका जताई थी और पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव भी किया था।

लापता बहनों ने की शादी, वीडियो आया सामने

तमाम विरोध प्रदर्शनों के बीच रविवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों युवतियां अपने हिंदू पतियों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, "हमने अपनी मर्जी से नगर के ही दो चचेरे भाइयों से शादी कर ली है। हम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं हैं।" उन्होंने छतरपुर एसपी से गुहार लगाई कि उनके ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान न किया जाए। दोनों मुस्लिम चचेरी बहनों ने वीडियो संदेश में खुद को बालिग बताते हुए मर्जी से हिंदू परिवार में शादी करने की बात कही है।

मायके पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

युवतियों ने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनके ससुराल वालों या उन्हें कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उनके मायके पक्ष की होगी। उन्होंने दावा किया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का कानूनी अधिकार है। वायरल वीडियो में उन्होंने खुद को बालिग बताते हुए अपने पतियों के साथ रहने की इच्छा जताई है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?

इस संवेदनशील मामले पर नौगांव थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, लेकिन वीडियो आने के बाद स्थिति बदली है। पुलिस अब लड़कियों के स्थान का पता लगा रही है ताकि उन्हें कोर्ट या पुलिस थाने में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए जा सकें।

Hindu Muslim Marriage case, Chhatarpur Missing Sisters Video, Married Cousins Sisters Demand Safety, Chhatarpur News, Naugaon Case, Inter-faith Marriage, Muslim Sisters Hindu Brothers Marriage, Chhatarpur Muslim Sisters Security Demand, Chhatarpur Love Marriage Controversy, Muslim Sisters Video

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article