CA फ्रेंड्स क्लब भोपाल का टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट: टीम हसलर्स बनी तीसरे सीजन की चैंपियन, फाइनल में टीम लीजेंड्स को 30 रन से हराया

CA फ्रेंड्स क्लब भोपाल के टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य और सफल आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में भोपाल के 100 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने हिस्सा लिया।

CA Friends Club Turf Cricket Tournament Season 3 Team Hustlers Champion hindi news

CA Friends Club Turf Cricket Tournament Season 3: टीम हसलर्स ने टीम लीजेंड्स को फाइनल में 30 रन से हराकर CA फ्रेंड्स क्लब भोपाल के टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें खेली थीं जिनमें भोपाल के 100 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स शामिल थे।

टीम हसलर्स और टीम लीजेंड्स के बीच फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टीम हसलर्स और टीम लीजेंड्स (कप्तान ऋषभ) के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीम हसलर्स के कप्तान अनुग्रह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम हसलर्स ने आक्रामक खेल दिखाया और 8 ओवर में 112 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

टीम हसलर्स की ओर से गोविंद रिनवा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। ये फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर रहा। वहीं गेंदबाजी में कप्तान अनुग्रह ने बेहतरीन कंट्रोल दिखाते हुए 2 ओवर में 2 विकेट झटके और विरोधी टीम पर दबाव बनाया।

सिर्फ 82 रन बना सकी टीम लीजेंड्स

टारगेट का पीछा करने उतरी टीम लीजेंड्स (कप्तान ऋषभ) की टीम 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 82 रन ही बना सकी। टीम लीजेंड्स की ओर से दिव्यांशु ने 14 गेंदों में 34 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम जीत से 30 रन पीछे रह गई। टीम हसलर्स ने फाइनल मुकाबला 30 रन से जीतकर टूर्नामेंट सीजन-3 की ट्रॉफी अपने नाम की।

CA Friends Club Turf Cricket Tournament Season 3
टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 की चैंपियन टीम हसलर्स

गोविंद रिनवा मैन ऑफ द मैच

फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गोविंद रिनवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राहुल गुर्मलानी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के साथ-साथ बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी मिला। बेहतरीन फील्डिंग के लिए मोहित को बेस्ट फील्डर का प्राइज मिला।

ये खबर भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी: कहा- पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का बहिष्कार किया तो जियोस्टार करेगा कानूनी कार्रवाई

टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य और सफल आयोजन

टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के सफल आयोजन को AU बैंक, PNB बैंक, जस्टिफाई और बजाज जनरल इंश्योरेंस और बजाज जनरल इंश्योरेंस का सहयोग प्राप्त हुआ। टूर्नामेंट के आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य सचिन राय, राहुल, अनुनय, अनुग्रह, निर्भय, हिमांशु, चेतन, यद्वेंद्र, सक्षम, दिव्यांशु, प्रफुल्ल और करण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। CA फ्रेंड्स क्लब भोपाल का ये आयोजन न केवल रोमांचक क्रिकेट का साक्षी बना, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट समुदाय के बीच आपसी सौहार्द, एकता और खेल भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article