मध्यप्रदेश बीजेपी का बड़ा फैसला: सहयोग निधि अभियान में कैश पर रोक, अब डिजिटल पार्टी का चंदा

मध्यप्रदेश भाजपा ने निर्णय लिया है कि आगामी सहयोग निधि अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति या कार्यकर्ता से नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी में अब 'डिजिटल' चंदा बैंक खाते में जमा किया जा सकेगा।

BJP Sahyog Nidhi Abhiyan Cash Ban

BJP Sahyog Nidhi Abhiyan Cash Ban: मध्यप्रदेश भाजपा अब आर्थिक रूप से पूरी तरह 'हाईटेक' और पारदर्शी होने जा रही है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी सहयोग निधि अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति या कार्यकर्ता से नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी में अब 'डिजिटल' चंदा बैंक खाते में जमा किया जा सकेगा।

15 फरवरी तक चलेगा सहयोग निधि अभियान

इस अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी संभागीय प्रभारी और जिला प्रभारी मौजूद रहे। जिसमें बताया गया कि यह विशेष अभियान 11 फरवरी से शुरू होगा, जो 15 मार्च 2026 तक निरंतर चलेगा।

संगठन की वित्तीय छवि साफ-सुधरी बनी रहे

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल डिजिटल माध्यमों का ही उपयोग करें, ताकि संगठन की वित्तीय छवि साफ-सुथरी बनी रहे। नकद लेनदेन को खत्म कर चंदे की पाई-पाई का हिसाब डिजिटल रिकॉर्ड में रखना।

चके, RTGS और NEFT से जमा करेंगे चंदा

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, पार्टी ने चंदा जुटाने की प्रोसेस को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि अब केवल चेक (Check), RTGS और NEFT के माध्यम से ही राशि पार्टी के अधिकृत बैंक खाते में जमा की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: 'कोई दीवाना कहता है' से 'अपने-अपने राम' तक कुमार विश्वास का सफर: कभी कॉलेज में 2 हजार महीने से पढ़ाया, आज एक शो के लिए लेते हैं इतनी फीस !

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article