/bansal-news/media/media_files/2026/02/06/bhopal-upsc-student-abhishek-patel-kidnapping-mp-nagar-scorpio-assault-case-arrest-hindi-news-zvj-2026-02-06-18-59-53.jpeg)
सांकेतिक फोटो।
Bhopal UPSC Student Kidnapping Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके एमपी नगर में गुरुवार शाम एक छात्र के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश और मारपीट का बदला लेने की नीयत से चार युवकों ने यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्र अभिषेक पटेल को हॉस्टल के पास से स्कॉर्पियो में जबरन बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर लाठी-डंडों से बेदम पीटा। गनीमत रही कि पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी और सीधे थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्र की फिल्मी स्टाइल में किडनैपिंग
के एमपी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र को फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया गया। पीड़ित 23 वर्षीय अभिषेक पटेल, जो भोपाल में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है, उसे सूर्यांश गौतम और उसके साथियों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बंधक बना लिया।
मारपीट का बदला लेने के लिए अपहरण
पुलिस के मुताबिक, इस पूरी घटना कुछ दिन पहले हुए एक मामूली विवाद से शुरू हुई थी। गाड़ी निकालने को लेकर अभिषेक और सूर्यांश के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद 4 फरवरी को सूर्यांश ने अभिषेक के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी का बदला लेने के लिए सूर्यांश ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को अभिषेक का अपहरण कर लिया।
आरोपी अभिषेक को कार में बैठाकर गैमन इंडिया के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां कार के भीतर ही लाठी-डंडों से उसके साथ जमकर मारपीट की गई। आरोपियों ने डराने के लिए मारपीट का वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
चलती कार से कूदा छात्र, बाल-बाल बची जान
मारपीट के बाद जब आरोपी अभिषेक को लेकर वापस लौट रहे थे, तभी प्रगति पेट्रोल पंप के पास मौका पाकर अभिषेक चलती स्कॉर्पियो से बाहर कूद गया। सड़क पर गिरने से उसे चोटें आईं, लेकिन वह तुरंत संभलकर वहां से भागा और सीधे एमपी नगर थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की हालत देखकर तुरंत कार्रवाई शुरू की।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी छात्र
एमपी नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन टीम गठित की और देर रात घेराबंदी कर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूर्यांश गौतम, प्रियांशु पांडे, साहिल और आदित्य के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी युवक भी भोपाल के विभिन्न हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
आरोपियों की कोर्ट में पेशी
एएसआई दिनेश खजूरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विस्तृत जांच में जुटी है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
Bhopal crime news, Bhopal news, Bhopal UPSC Student Kidnapping Case, Bhopal Student Kidnapping Case, Bhopal Kidnapping Case
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us